फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट महिलाओं को मिलेगा राज्यस्तरीय पुरस्कार, ये हैं आवेदन की अंतिम तारीख

Fri, 29 Jun 2018 10:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
PM Award
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को हरियाणा राज्यस्तरीय महिला पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है। पुरस्कारों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त है।
विज्ञापन


हरियाणा राज्यस्तरीय महिला पुरस्कार के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं को इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत 1 लाख 50 रुपये व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार एवं बहन शन्नों देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक-एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र एवं लाईफटाईम अचीवर्स अवार्ड के तहत 51 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है।

इसी प्रकार दो एएनएम, नर्स, महिला एमपीएचडब्ल्यू, दो साक्षर महिला समूह सदस्यों, एक महिला खिलाड़ी, दो सरकारी कर्मचारियों,  दो सामाजिक कार्यकर्ताओं, दो महिला उद्यमियों एवं संरक्षण एवं प्रतिशेध अधिकारी को 21-21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र मिलेगा।
विज्ञापन


पद्म पुरस्कारों के लिए सरकार ने मांगे आवेदन
 हरियाणा  सरकार ने  पद्म पुरस्कारों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री) के लिए आवेदन मांगे हैं। 26 जनवरी 2019 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ये पुरस्कार घोषित किए जाएंगे। मुख्य सचिव ने सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, मंडलायुक्तों व सभी डीसी को इस संबंध में पत्र भेजा है। इसके लिए नामांकन 10 अगस्त 2018 तक निर्धारित प्रपत्र पर राज्य सरकार को भेजने होंगे। ताकि राज्य सरकार की समिति केंद्र को भेजने से पहले उनकी सिफारिशों या नामांकनों की पहचान कर विचार करने के बाद अंतिम रूप दे सके।

प्रपत्र में संबंधित व्यक्ति का पूरा नाम, पता, जन्म तिथि, व्यक्ति के जीवन की प्रमुख घटनाओं व वर्तमान व्यवसाय या पद का विवरण हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होना चाहिए। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले कर्मचारियों समेत सरकारी कर्मचारी पदम पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय को सरकार की ओर से आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें