इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक जुलाई से छह फ्लाइटस का संचालन शुरू होगा। यह संचालन नौ महीने बाद एयरपोर्ट से किया जाएगा। इसमें हैदराबाद, बंगलूरू, मुंबई की एक और दिल्ली की तीन फ्लाइट्स का संचालन होगा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट केपब्लिक रिलेशन ऑफिसर दीपेश जोशी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह फ्लाइट का संचालन दोपहर बाद 1.40 बजे से 4.45 बजे तक होगा। इससे यात्रियों को सफ र करने में सहूलियत मिलेगी।
इंडिगो की दोपहर बाद 1.40 बजे हैदराबाद से चंडीगढ़ आएगी। वहीं 2.15 बजे चंडीगढ़ से हैदराबाद के लिए उड़ाने भरेगी। वहीं दोपहर बाद 2.50 बजे इंडिगो की बंगलूरू की फ्लाइट चंडीगढ़ आएगी। 3.20 बजे यह फ्लाइट चंडीगढ़ से बंगलूरू के लिए जाएगी। विस्तारा की फ्लाइट दोपहर बाद 2.50 बजे दिल्ली से चंडीगढ़ आएगी। वहीं 3.25 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। जेट एयरवेज की दोपहर बाद दो बजे दिल्ली से चंडीगढ़ फ्लाइट आएगी। वहीं 2.25 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना होगी।
जेट एयरवेज की दोपहर बाद 2.40 बजे मुंबई से चंडीगढ़ आएगी। वहीं चंडीगढ़ से मुंबई के लिए यह फ्लाइट 3.10 बजे रवाना होगी। जेट एयरवेज की 4.20 बजे दिल्ली से चंडीगढ़ आएगी। वहीं 4.45 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली जाएगी।