फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं होगी ऑफलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी ने वीरवार को दिशानिर्देश जारी किए हैं कि तीसरी से ग्यारहवीं तक की परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम में आयोजित की जाएंगी। इसके लिए सभी सरकारी स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। तीसरी से आठवीं तक की एसए-2 परीक्षा और नौवीं व ग्यारहवीं के टर्म-2 परीक्षाएं 15 मार्च के बाद आयोजित की जाएंगी। पेपर स्कूल स्तर पर तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार 21 फरवरी तक प्रश्न पत्र तैयार किए जाने हैं। जिला स्तरीय कमेटी की ओर से 28 फरवरी से पहले प्रश्न पत्रों को अप्रूव किया जाएगा। स्कूलों की ओर से स्कूल स्तर पर परीक्षा से दस दिन पहले डेटशीट तैयार की जाएगी। सीबीएसई के दिशानिर्देश के अनुसार ही कक्षा नौ और ग्यारह के टर्म -2 के प्रश्न पत्र बनाए और जांच किए जाएंगे। तीसरी से आठवीं कक्षा के एसए-2 के प्रश्न पत्र शिक्षा विभाग की ओर से जारी ब्लू प्रिंट के आधार पर तैयार किए जाएंगे। जिलास्तरीय कमेटी प्रश्नपत्रों का लेवल जांच करेगी और उसमें करेक्शन करेगी। कक्षा तीन से आठ का परीक्षा परिणाम आठ अप्रैल तक और कक्षा नौ से ग्यारह तक का परीक्षा परिणाम 12 अप्रैल तक जारी किया जाएगा।
बोर्ड परीक्षाओं के प्री बोर्ड इस माह के अंत में होंगे शुरू
स्कूलों में दसवीं और बारहवीं बोर्ड की प्री बोर्ड परीक्षाएं भी स्कूल फरवरी माह के अंत में शुरू करवाने की योजना बना रहा है। स्कूलों में प्री बोर्ड की परीक्षाएं भी पूरी तरह ऑफलाइन माध्यम में आयोजित की जाएंगी। इसके लिए स्कूल बोर्ड की कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, क्योंकि सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम में आयोजित करवाई जानी है। ऐसे में ऑनलाइन माध्यम में ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए तैयारी नहीं करवाई जा सकती है, क्योंकि बहुत से विद्यार्थी तय समय पर ऑनलाइन लाइव कक्षा नहीं लगा पाते हैं। रिकॉर्डेड लेक्चर से पढ़ाई करते हैं। इस कारण अच्छी तैयारी नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें