फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बीच ऑफलाइन परीक्षा करवाने पर पंजाब से मांगा जवाब

Sun, 21 Mar 2021 01:49 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने दी है हाईकोर्ट में चुनौती।
विज्ञापन
परीक्षा की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कारोना के पंजाब में बढ़ते मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित करवाने पर पंजाब सरकार व सीयू से जवाब तलब कर लिया है। मनप्रीत कौर व अन्य ने एडवोकेट विभव गुप्ता के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि यूजीसी ने 5 नवंबर 2020 को यूनिवर्सिटी व कॉलेज खोलने के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे।

विज्ञापन


15 जनवरी 2021 सीयू में लॉ के छठे सेमेस्टर की फीस भरने की अंतिम तिथि थी। सीयू के वीसी ने 18 जनवरी को आदेश जारी कर ऑफलाइन परीक्षा अनिवार्य कर दी। साथ ही स्पष्ट किया गया कि 26 मार्च के बाद कक्षाएं ऑनलाइन नहीं, बल्कि कैंपस के भीतर होंगी। विद्यार्थियों ने हाईकोर्ट को बताया कि पंजाब में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। जहां एक ओर सोशल डिस्टेंसिंग का आह्वान किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर ऑफलाइन परीक्षा को अनिवार्य कर छात्रों के जीवन को संकट में डाला जा रहा है।

याची ने कहा कि देश में कोविड के मामले में पंजाब नंबर एक की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही पंजाब में मोहाली में सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं और इस स्थिति को देखते हुए डीसी ने रात का कर्फ्यू लगाने का भी आदेश जारी किया है। ऐसे में याची ने ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने के निर्णय को खारिज करने की अपील करते हुए केवल ऑनलाइन परीक्षाएं ही आयोजित करने के निर्देश जारी करने की अपील की है।
विज्ञापन


साथ ही उस आदेश को भी खारिज करने की अपील की है, जिसके तहत 26 मार्च के बाद से ऑफलाइन कक्षाएं लगाने का निर्णय लिया है। हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार से जवाब तलब कर लिया है। साथ ही स्पष्ट किया कि जो भी जवाब दिया जाए वह कोरोना की वर्तमान स्थिति का आंकलन करने के बाद दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें