शहर के गवर्नमेंट स्कूलों और कॉलेजों में बनाए गए एग्जामिनेशन सेंटरों पर प्रशासन ने रविवार को क्लर्क और स्टेनोग्राफर के 329 पदों के लिए परीक्षा ली। नकल रोकने के लिए सभी एग्जामिनेशन सेंटरों में सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए। इस बार एजुकेशन डिपार्टमेंट ने सभी विभागों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया।
डिपार्टमेंट ने सभी स्कूलों को नोटिस जारी करते हुए कहा था कि जो टीचर अपनी ड्यूटी पेपर में ठीक से नहीं करेगा उसके खिलाफ कड़ी करवाई होगी। इन पदों केलिए एक पेपर सुबह 10.30 से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक हुआ तो दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक हुआ।
परीक्षा में इतनी सख्ती देखी गई कि सुबह 8 बजे गवर्नमेंट स्कूलों में बने सेंटरों में एक बार प्रवेश करने वाले शाम 4 बजे ही बाहर आ सके। सभी सेंटरों के बाहर धारा 144 लागू की गई थी। परीक्षा से पहले एग्जाम में ड्यूटी देने वालों केसाथ सभी परीक्षार्थियों के अंगूठे के निशान लिए गए।