फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIT करेगी पूर्व मंत्री के पोते की मौत की जांच

Wed, 07 May 2014 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी रोड पर हुए सड़क हादसे में मौत के शिकार हुए पूर्व मंत्री अमर धानक के पोते समन के परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी।
विज्ञापन


इस शिकायत के बाद एक स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) बनाई गई है, जिसमें एसीपी जगतार सिंह व एसएचओ चंडीमंदिर के साथ साइबर सेल टीम को भी शामिल किया गया है।

सेक्टर-4 एमडीसी निवासी समन बलटाना निवासी अपनी दोस्त नेहा के साथ 19 अप्रैल को एसएक्स फोर गाड़ी में मोरनी घूमने गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे अपनी मां से फोन पर समर की बात हुई और उसने थोड़ी देर में घर आने की बात कही। इसके कुछ देर बाद मांदना के नजदीक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में चली गई।
विज्ञापन


अगले दिन सुबह करीब 11 बजे वहां से ट्रैक्टर से गुजर रहे व्यक्ति को चिल्लाने की आवाज सुनाई दी और उसने कुछ दूरी पर सड़क का काम कर रही लेबर को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस तक सूचना पहुंची और लड़की को गाड़ी से बाहर निकाला गया। वहीं समन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

इन बिंदुओं पर जांच की मांग
समन के परिजनों ने कमिश्नर अजय सिंघल को दी शिकायत में कहा है कि लड़की के पास पांच मोबाइल नंबर हैं, जिनकी जांच होनी चाहिए। हादसे के बाद लड़की ने इंटरनेट का इस्तेमाल किया। वह पता लगाया जाए कि उसने इंटरनेट पर क्या किया? इसके अलावा समन चश्मे के बगैर गाड़ी नहीं चला पाता था, लेकिन हादसे के वक्त उसका चश्मा डैश बॉक्स में था।
विज्ञापन


अब भी पीजीआई में भर्ती है नेहा
एसआईटी अब एसएक्स फोर गाड़ी का मेकेनिकल मुआयना कराएगी कि कहीं उसे पीछे से किसी वाहन ने टक्कर तो नहीं मारी? इसके अलावा नेहा के सभी नंबर जुटाकर उनकी जांच होगी। हालांकि, नेहा फिलहाल पीजीआई में भर्ती है। इस घटना में उसका जबड़ा, टांग व कंधा टूट गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें