फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वमंत्री तोता सिंह केस की सुनवाई बीस को

Wed, 13 Nov 2013 11:46 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वमंत्री तोता सिंह पर विजिलेंस द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार मामले की अगली सुनवाई बीस को होगी। बुधवार को तोता सिंह अपने वकीलों के साथ अदालत में पेश हुए।
विज्ञापन


इस केस में बहस पूरी हो चुकी है। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अदालत ने अगली तारीख बीस नवंबर-13 रखी है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2002 में विजिलेंस ने तोता सिंह और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के कई अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में परचा दर्ज किया था।
विज्ञापन


इन पर बोर्ड में 134 क्लर्कों और साठ हेल्पर्स की भरती में घोटाले का आरोप था। इस मामले में बोर्ड की ज्वाइंट सेक्रेटरी पवित्तरपाल कौर, पूर्व सचिव जगजीत सिंह, अमर सिंह, तीरथ सिंह भी नामजद हैं।
विज्ञापन


विजिलेंस द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के अलग-अलग मामलों में दो और अकाली दिग्गज सुच्चा सिंह लंगाह और निर्मल सिंह काहलों भी बुधवार को अदालत में पेश हुए।

उनके मामलों की सुनवाई के बाद अदालत ने काहलों और लंगाह मामलों की अगली तारीख भी बीस नवंबर-13 रखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें