फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध उत्पादकों को मिलेगी तीस लाख सब्सिडी

Wed, 13 Nov 2013 11:32 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
डेयरी फार्मिंग में पंजाब अग्रणी सूबा है। राज्य सालाना 93.5 लाख मीट्रिक टन दूध पैदा कर देश में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


राज्य में 38 लाख से ज्यादा भैंसें और बारह लाख से ज्यादा गाय हैं। यह जानकारी डेयरी विकास विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर जसवीर सिंह ने दूध उपभोक्ता जागरूकता मुहिम के तहत लगाए कैंप के दौरान दी।

उन्होंने कहा कि दूध एवं दूध उत्पादों के लिए कोल्ड स्टोर स्थापित करने में सरकार सहायता दे रही है। इसके लिए तीस लाख रुपये तक की सब्सिडी बैंकों के माध्यम से मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


किसानों को खेती के साथ-साथ डेयरी फार्मिंग से जोड़ने के लिए कई स्कीमें शुरू की गई हैं। डेयरी फार्मिंग, खेतीबाड़ी के बेहतर विकल्प के रूप में विकसित किया जा रहा है।

दस या ज्यादा दुधारू पशुओं की कॉमर्शियल यूनिट स्थापित करने के लिए बैंकों से 33 फीसदी कम ब्याज पर कर्ज दिया जा रहा है। मशीनों पर भी सब्सिडी दी जा रही है।

दूध उत्पाद तैयार करने के सामान खरीदने के लिए भी बारह लाख रुपये तक की राशि सब्सिडी पर दी जाती है। डेयरी फार्मिंग में महिला सशक्तीकरण का प्रोग्राम शुरू किया गया है।
विज्ञापन


इसके तहत महिला लाभपात्रियों को पशु खरीदने, शेड बनाने, बीमा, मिल्किंग मशीन, बल्क मिल्क कूपर पर सब्सिडी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए मोहाली में अब तक तीस कैंप लगाए जा चुके हैं। जिनमें मोबाइल वैन द्वारा दूध की जांच करके लोगों को मौके पर ही रिपोर्ट दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें