फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: प्रदेश में हर चौथे व्यक्ति के पास पासपोर्ट, बढ़ रहा विदेश जाने का क्रेज

Wed, 21 Dec 2022 02:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पंजाब 77.17 लाख पासपोर्ट के साथ सबसे ज्यादा पासपोर्ट वाला चौथा राज्य बन गया है। इस साल नवंबर तक 7.40 लाख पासपोर्ट बने हैं। पिछले साल 6.44 लाख बने थे। स्टडी वीजा के अलावा कामकाज के लिए पंजाबियों का विदेशों के लिए पलायन हो रहा है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के हर चौथे व्यक्ति के पास पासपोर्ट मौजूद है। राज्य से विदेश जाने का क्रेज इस कद्र हावी है कि कुल 77.17 लाख पासपोर्ट के साथ पंजाब सबसे ज्यादा पासपोर्ट रखने वाला देश का चौथा राज्य बन गया है। खास यह है कि केवल इसी साल नवंबर तक सूबे में 7.40 लाख पासपोर्ट बन चुके हैं, जबकि बीते वर्ष यह आंकड़ा 6.44 लाख था। स्टडी वीजा के अलावा वर्क परमिट पर पंजाबियों का विदेशों के लिए लगातार पलायन हो रहा है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के ताजा आंकड़ों पर गौर करें तो 1.12 करोड़ पासपोर्ट के साथ केरल पहले स्थान पर, जबकि 12 करोड़ से अधिक आबादी वाला राज्य महाराष्ट्र, 1.4 करोड़ पासपोर्ट के साथ दूसरे स्थान पर है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में लोग विदेश जाने के मामले में पीछे नहीं हैं, 87.4 लाख पासपोर्ट के साथ यह राज्य तीसरे स्थान पर है।

वहीं, करीब तीन करोड़ की आबादी वाला पंजाब इस मामले में देश भर में चौथे स्थान पर है। स्टडी वीजा और कामकाज के लिए पंजाबी लगातार विदेश जा रहे हैं। कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन आदि देशों में पंजाबियों की खासी संख्या है।
विज्ञापन


कनाडा में तो पंजाबियों का ऐसा जलवा है कि वहां कई सूचना बोर्ड भी पंजाबी भाषा में लग चुके हैं। पंजाब के अग्रणी ट्रेवल एजेंट निधि बहल, गुरप्रीत सिंह चावला और गौरव शर्मा ने बताया कि इस साल पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। लोग स्टडी वीजा और वर्क परमिट पर विदेश जा रहे हैं।

किस जिले में कितने पासपोर्ट धारक
पंजाब के जालंधर में सर्वाधिक 9.58 लाख पासपोर्ट धारक हैं। लुधियाना में 7.28 लाख, होशियारपुर में 5.67 लाख, पटियाला में 4.88 लाख, संगरूर में 3.20 लाख, बठिंडा में 2.47 लाख और मानसा जिले में 86,352 पासपोर्ट धारक हैं।

राज्य में 5.62 लाख पासपोर्ट का होगा नवीनीकरण
पंजाब में 5.62 लाख पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए लंबित हैं। जानकारी के अनुसार लुधियाना में 1.10 लाख, जालंधर में 69,489, होशियारपुर में 35,055, बठिंडा में 20,889 और बरनाला में 11,999 पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए लंबित हैं। इनमें अधिकांश ऐसे विद्यार्थी शामिल हैं, जिनका स्टडी वीजा नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें