फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर को दौरा पड़ने से बेकाबू बस ने कई वाहनों को लिया चपेट में, एक मौत

Wed, 20 Jul 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
damage car - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज के फिरोजपुर डिपो की चंडीगढ़ जा रही बस के ड्राइवर को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। इससे उसकी बस पर से पकड़ हट गई। बेकाबू बस ने कार, मोटरसाइकिल, रेहड़ी और साइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोगों को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन


हादसे से गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर उसे जलाने का भी प्रयास किया, इसके अलावा तीन प्राइवेट बसों पर भी पथराव किया। इसके बाद चंडीगढ़ रोड पर ट्रैफिक जाम कर दिया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर बस के ड्राइवर हरमिंदर सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार करीब 11 बजे सरकारी बस फिरोजपुर से चंडीगढ़ जा रही थी। जमालपुर चौक के कुछ ही आगे कुटिया साहिब गुरुद्वारा के सामने ड्राइवर हरमिंदर सिंह की तबियत खराब होनी शुरू हो गई। अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह बस पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बेकाबू बस ने जमकर तांडव मचाया। बस ने ठुकराल मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी कार, बाइक और स्कूटरों को अपनी चपेट में ले लिया। एक बाइक उछलकर मेडिकल शॉप के शीशे पर लगा। इससे टूटा शीशा एक महिला ग्राहक को लगा और उसे चोट आई। इसके बाद बस ने दो और बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। फिर आम की रेहड़ी लगाने वाले संजय गांधी कालोनी निवासी 18 वर्षीय आशीष कुमार को टक्कर मार दी। बस काफी दूर तक आशीष को घसीटते हुए ले गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद टेलर की दुकान पर काम कराने आए फेज सात निवासी चंद्रकांत को बस ने अपनी चपेट में लिया, जिससे वह जख्मी हो गया। बाइक पर दवा लेने आए मंगली निवासी 77 वर्षीय गुरमेल सिंह को भी बस ने अपनी चपेट में लिया। गुरमेल की टांगों पर चोट आई है। वहीं हादसे में बस में बैठी कुछ सवारियों को भी हल्की चोटें आईं। इसके बाद बस बिजली के खंबे से टकराई और रुक गई। खंबे के नीचे मोची की दुकान पर चप्पल ठीक कराने आई छिंदो रानी ने कहा कि धमाके की आवाज सुनकर वह घबरा गई, तभी बस सामने से आती दिखाई दी। उसने और मोची ने भागकर अपनी जान बचाई।

इसके बाद गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव करना शुरू कर दिया। बस के सभी शीशे तोड़ दिए गए। लोगों ने प्रदर्शन कर रोड जाम कर दिया। जब प्राइवेट बस चालकों ने निकलने की कोशिश की, तो भीड़ ने तीन बसों पर पथराव किया। सूचना मिलते ही एडीसीपी सतबीर अटवाल, थाना प्रभारी सतनाम सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाया तो उनसे कहासुनी भी हुई। मृतक के परिवार को मुआवजा देने का भरोसा मिलने पर धरना खत्म कराया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें