फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के बाद अब शिरोमणि अकाली दल को लग सकता है झटका

Tue, 19 Jul 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब के विधायक परगट सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के बाद अब शिरोमणि अकाली दल को भी झटका लगने के आसार हैं। पूर्व राष्ट्रीय हॉकी कप्तान और जालंधर कैंट से अकाली विधायक परगट सिंह भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। एक दिन पहले पूर्व सांसद नवजोत सिद्धू ने राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मंगलवार को उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने स्पष्ट कर दिया कि राज्यसभा से इस्तीफे का मतलब है कि उन्होंने भाजपा छोड़ दी है और दोबारा ज्वाइन नहीं करेंगे।
विज्ञापन


सिद्धू के आम आदमी पार्टी में जाने की जोरदार चर्चाएं हैं। परगट सिंह को सिद्धू का काफी करीबी माना जाता है। सूत्र बताते हैं कि परगट मंगलवार को दिल्ली चले गए। उनकी वहां सिद्धू के साथ मंत्रणा भी हुई है। जानकारी के मुताबिक परगट पिछले काफी समय से अकाली दल से नाराज चल रहे हैं। नाराजगी कई मुद्दों को लेकर है, लेकिन उनके हलके जालंधर कैंट के क्षेत्र जमशेर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने को लेकर ज्यादा नाराजगी थी। उन्होंने पहले भी पार्टी स्तर पर अपनी नाराजगी जताई।

कुछ समय पहले सरकार ने सात मुख्य संसदीय सचिव नियुक्त किए, जिनमें उनका भी नाम था, लेकिन परगट ने यह पद लेने से इंकार कर दिया। इस संबंध में उन्होंने सीएम दफ्तर में एक पत्र भी दिया। उसके बाद से अकाली दल के साथ उनकी दूरियां बढ़ती गईं। कुछ दिन पहले डिप्टी सीएम सुखबीर बादल उनके हलके में एक कार्यक्रम में शामिल हुए, लेकिन परगट नहीं पहुंचे। कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया के दौरे के समय भी वह नहीं आए। हाल ही में जालंधर के सभी अकाली विधायकों ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस की, उसमें भी परगट नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि परगट पिछले कुछ समय से आप नेताओं के संपर्क में हैं क्योंकि उन्हें भी पता है कि उनका अब शिअद में अस्तित्व नहीं है। उनके आप ज्वाइन करने की बातचीत लगभग फाइनल हो चुकी है। सूत्र बताते हैं कि परगट अपने हलके की कुछ ग्रांट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार वह जारी नहीं कर रही है। परगट और उनके करीबियों ने विधानसभा चुनाव के लिए हलके पर भी मंथन शुरू कर दिया है। वह अपने पुराने हलके जालंधर कैंट के अलावा नकोदर से भी चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। अब तक आप ने नवजोत सिद्धू के शामिल होने का भी एलान नहीं किया है। वह भी तीन-चार दिनों में संभव है। उसी के साथ या उसके बाद परगट सिंह की ज्वाइनिंग भी हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें