फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जयंती पर पर्यावरण प्रश्नोत्तरी, अव्वल रहे छात्र सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-46 के राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन पर एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुआ। यह आयोजन भारत के प्रथम राष्ट्रपति और संविधान सभा के अध्यक्ष भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन की ओर से हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. भीमराव अांबेडकर, महामना पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के इको क्लब इंचार्ज नायब सिंह ने किया। उन्होंने फाउंडेशन के संस्थापक प्रभुनाथ शाही और उनके सदस्यों का स्वागत किया। प्रभुनाथ शाही ने फाउंडेशन की ओर से पिछले कई वर्षों से चलाए जा रहे पर्यावरण प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम की जानकारी विद्यार्थियों को दी। प्रश्नोत्तरी में उत्तीर्ण प्रतिभागियों को फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रधानाध्यापक राजिंदर सिंह, शिक्षिका हरमनदीप कौर का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें