फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 3 महीने चंडीगढ़ के जंगलों में लोगों की एंट्री बैन, ये है कारण

Sat, 18 Jun 2016 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ के जंगल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
लोग अगले तीन महीने चंडीगढ़ के जंगलों में एंट्री नहीं कर पाएंगे। फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट ने ये आदेश जारी किए हैं। नेपली, कांसल और सुखना लेक के सामने के जंगलों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसका कारण बारिश को बताया जा रहा है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अगले तीन महीनों में बारिश होगी। इससे जंगलों की सड़कों पर फिसलन हो जाती है। इस मौसम में जानवर भी विकास करते हैं तो कदम कदम पर सांप निकलने का डर भी बना रहता है। इसलिए जुलाई, अगस्त और सितंबर में लोगों को जंगलों में घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


अब जंगल अक्तूबर के महीने में खुलेंगे। दो अक्तूबर को विभाग की ओर से नेपली से कांसल के जंगलों तक ट्रेकिंग कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें