फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एफएआर नोटिफिकेशन से पहले उद्यमियों में उत्साह के साथ संशय, फीस पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) को लेकर नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की संभावना है। इसे लेकर शहर के उद्यमियों में उत्साह के साथ-साथ कुछ संशय भी बना हुआ है। उद्यमियों का कहना है कि अभी तक प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि एफएआर बढ़ाने के लिए कितनी फीस तय की जाएगी। दरअसल, हरियाणा और पंजाब में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एफएआर मामूली फीस पर दिया गया है। ऐसे में चंडीगढ़ के उद्योगपति भी उम्मीद कर रहे हैं कि यहां भी दरें सामान्य रखी जाएं ताकि अधिक से अधिक उद्यमी इसका लाभ उठा सकें। इस मुद्दे को लेकर शहर के कुछ उद्यमी जल्द ही चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करने वाले हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और फेज-2 के लिए एफएआर को 0.75 से बढ़ाकर 1.5 करने का प्रस्ताव रखा है। वहीं, आगामी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3 के लिए इसे और बढ़ाकर 2.2 से 2.5 तक करने का प्रस्ताव है ताकि चंडीगढ़ की इंडस्ट्री मोहाली और पंचकूला जैसे पड़ोसी शहरों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सके।
लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अवि भसीन ने कहा कि एफएआर में बदलाव एक सकारात्मक कदम है, लेकिन इसकी दरें सभी उद्यमियों के लिए सामान्य होनी चाहिए। इससे ज्यादा से ज्यादा उद्योगपति आवेदन कर सकेंगे और नई इंडस्ट्री भी शहर में आएगी। उन्होंने कहा कि उनकी टीम जल्द ही प्रशासक से मुलाकात कर इस मुद्दे पर अपनी बात रखेगी।
विज्ञापन

चैंबर ऑफ चंडीगढ़ इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष नवीन मंगलानी ने कहा कि उद्यमियों को उम्मीद है कि एफएआर के लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं होगी। यदि फीस लगाई भी जाती है तो वह बेहद सामान्य होनी चाहिए, ताकि उद्योगों को इसका सीधा लाभ मिल सके। वहीं, चंडीगढ़ के उद्यमी जरनैल सिंह का कहना है कि एफएआर में बदलाव से शहर की इंडस्ट्री का स्वरूप बदलेगा और नए उद्योगों के आने की संभावना भी बढ़ेगी। उन्होंने भी मांग की कि एफएआर के लिए तय की जाने वाली फीस न्यूनतम रखी जाए, ताकि उद्योगों को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें