फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर में घुसकर चाकू मारा, चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-44 बाजार स्थित फाइनेंस के एक दफ्तर में घुसकर दो युवकों ने फाइनेंसर को चाकू मारकर सोने की चेन लूट ली। वारदात में फाइनेंसर बुरी तरह जख्मी हो गया। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित फाइनेंसर रविंदर कुमार (45) सेक्टर-51 के रहने वाले हैं। उनका दफ्तर सेक्टर-44 में है। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब दस बजे वह अपने दफ्तर में बैठे थे। इस दौरान दो युवक उनके दफ्तर में घुस गए और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने रविंद्र की पीठ पर चाकू से दो-तीन वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आरोपी सोने की चेन झपट कर भाग गए। सूचना पर सेक्टर-34 थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल रविंद्र कुमार को फौरन जीएमसीएच-32 में पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने वारदात से पहले रेकी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें