फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर मरीजों को हादसे में मृत दिखाकर करोड़ों ऐंठने के मामले में इन पर गिरी गाज, चल रही जांच

Thu, 09 May 2019 01:25 PM IST
खुशबू गोयल महबूब अली/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कैंसर पीड़ित की सड़क हादसे में मौत दर्शा कर करोड़ों रुपए ऐंठने के मामले से जुड़े कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, भिवानी और चरखी दादरी के आईओ भी जांच की जद में आ गए हैं। जांच होने के बाद मामले में इनकी भूमिका साफ होने की संभावना है। दूसरी तरफ एसटीएफ का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्हें जांच के लिए संबंधित रिकॉर्ड  उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है । इसकी लिखित शिकायत एसटीएफ आईजी से की गई है।
विज्ञापन


प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर कैंसर पीड़ितों की सड़क हादसे में मौत दर्शा कर गिरोह ने करोड़ों रुपए ऐंठे थे। गिरोह के सरगना पवन समेत छह आरोपियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोनीपत के एक आईओ को भी गिरफ्तार किया गया था। कई डॉक्टर भी एसटीएफ के रडार पर थे। एसटीएफ के सूत्रों के अनुसार इस मामले में कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद और चरखी दादरी के विवेचक के भी शामिल होने की आशंका है। आईओ ने अपनी विवेचना में सड़क दुर्घटना में कैंसर पीड़ित की मौत दिखाई थी।

उधर, एसटीएफ के अधिकारियों का आरोप है कि कैंसर पीड़ित का ब्यौरा देने और डॉक्टरों के खिलाफ चल रही जांच में स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी सहयोग नहीं कर रहे हैं । कई बार तो उन्हें बयान तक दर्ज नहीं करने दिए जाते। उच्च अधिकारियों को इस संबंध में लिखित में अवगत कराया गया है।  इधर, रोहतक के सिविल लाइन थाने पर तैनात आईओ की जांच के लिए एसटीएफ के अधिकारी जल्द ही रोहतक एसपी को भी पत्र भेजेंगे। हालांकि एसपी रोहतक ने अपने स्तर से मामले की जांच करानी शुरू कर दी है ।
विज्ञापन


एड्स पॉजिटिव संगठन के तीन पदाधिकारियों को भी झांसे में लेने का किया था प्रयास
एसटीएफ की जांच में सामने आया कि एड्स पॉजिटिव संगठन से जुड़े तीन पदाधिकारियों को भी गिरोह के गुर्गों ने अपने झांसे में लेने का प्रयास किया था। यही नहीं, उन्हें कहा गया था कि यदि वह एड्स पीड़ित को झांसे में लेकर सड़क हादसे में मौत दिखाते हैं तो उन्हें मोटा कमीशन भी दिया जाएगा। हालांकि संगठन के पदाधिकारियों ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया था।

विभिन्न जिलों में कैंसर पीड़ित की सड़क हादसे में मौत दिखाने के मामले में कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद और चरखी दादरी के आईओ के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। जल्द ही फरार चल रहे आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- शमशेर सिंह, जांच अधिकारी, एसटीएफ डीएसपी, सोनीपत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें