फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने ली इंजीनियर युवती की जान

Thu, 08 Jan 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवती की मौत हो गई। युवती इंजीनियर थी और चार दिन पहले ही उसने जॉब ज्वाइन की थी। युवती अपने ताऊ के बेटे के साथ बाइक पर ऑफिस जा रही थी कि कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में बाइक चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। सेक्टर-3 थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी की कार का नंबर नोट किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, दोनों बाइक सवारों की पहचान किशनगढ़ निवासी विजय और प्रीति पठानिया के रूप में हुई। हादसे में घायल विजय ने बताया कि वह प्रीति के ताऊ का बेटा है। प्रीति किशनगढ़ में उसके परिवार के साथ रहती थी। वह मोहाली स्थित एक प्राइवेट एजेंसी में जॉब करती थी।
विज्ञापन


विजय के अनुसार, वह सुबह 9:15 बजे प्रीति को मोहाली छोड़ने निकला था। वह यूटी गेस्ट हाउस के पास पहुंचा था कि अचानक एक कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान लड़की का सिर कार के पहिए की चपेट में आ गया। इस बीच एक कार सवार वकील उधर से निकल रहे थे। उन्होंने दोनों को पीजीआई में भर्ती करवाकर पुलिस को सूचना दी। पीजीआई में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।

हेलमेट ने बचाई युवक की जान
हादसे के बाद युवक सड़क पर गिर गया। इसी दौरान एक ट्रक युवक के सिर को खरोंच मारते हुए गुजरा। हेलमेट पहना होने से वह बच गया। युवक के पैर और बाजू पर गंभीर चोट आई है।

चार दिन पहले ज्वाइन की थी जॉब
प्रीति (24) मूलरूप से हिमाचलप्रदेश, ऊना की निवासी थी। उसके पिता पंजाब में बैंक में जॉब करते हैं। प्रीति निशक्त थी, लेकिन उसके इरादे बुलंद थे। परिजनों के अनुसार, प्रीति तीन साल पहले चंडीगढ़ में पढ़ाई करने आई थी। कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी होने पर उसे चार दिन पहले सोमवार को ही मोहाली में जॉब मिली थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें