फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा के शांति नगर में अतिक्रमण से लोग परेशान, प्रशासन बेपरवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शांति नगर स्थित माड़ी वाला टाउन रोड पर अवैध रेहड़ी-फड़ी का कब्जा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर शाम के समय यहां इतनी भीड़ हो जाती है कि ट्रैफिक जाम आम बात हो गई है। त्योहारी सीजन में यह समस्या और भी गंभीर हो गई है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर अवैध रेहड़ियां लगाई जाती हैं, जिससे आने-जाने वालों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। सड़क पर चलना तो दूर, एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों के लिए भी रास्ता नहीं बचता।
प्रशासनिक लापरवाही, शिकायतें अनसुनी

लोगों द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद अतिक्रमण हटाने वाले इंस्पेक्टर और संबंधित अधिकारी केवल औपचारिकता निभाते हैं। वह इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया। केवल दिखावे के लिए एक-दो रेहड़ियां हटाई जाती हैं और दस मिनट बाद स्थिति फिर वैसी की वैसी हो जाती है।-कुलवंत सिंह जग्गा, समाजसेवी
विज्ञापन

अधिकारी सिर्फ खाना-पूर्ति कर रहे हैं
प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सीधा सवाल उठता हैं। क्योंकि स्थानीय निवासी लगातार समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी सिर्फ खाना-पूर्ति कर रहे हैं। समस्या जस की तस बनी हुई है।-पवनदीप सिंह सनी, कांग्रेस जिला महासचिव
कानून को नजरअंदाज कर रहे अधिकारी
अब तो एमओएच विंग के इंस्पेक्टर और रोड विंग के एसडीओ को अवैध कब्जों को हटाने के पूरे अधिकार हैं लेकिन स्पष्ट नियमों और नागरिकों की बार-बार की शिकायतों के बावजूद अब तक कोई गंभीर कार्रवाई नहीं हुई। इससे साफ है कि अतिक्रमणकारियों को प्रशासन का कोई डर नहीं रह गया है।-अमीर चंद मिट्ठू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता
क्षेत्र के अमनदीप सिंह रिकी, हरीश हैरी आदि ने मांग की किशांति नगर और पीपली वाला टाउन रोड पर हो रहे अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए और रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए, वरना आने वाले समय में यह बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें