फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोष मार्च करते हुए गवर्नर हाउस जाएंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स के बैनर तले कर्मचारी 10 मार्च को रोष प्रदर्शन करते हुए राजभवन जाएंगे। वहां चंडीगढ़ के प्रशासक को अपनी मांगों का ज्ञापन सौपेंगे। कोआर्डिनेशन कमेटी की मंगलवार को सेक्टर-25 में बैठक हुई। इसमें रोष मार्च की तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक में अलग-अलग विभागों से यूनियन के सदस्य शामिल हुए। बैठक में कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार, चेयरमैन अनिल कुमार ने कहा कि पिछले कई महीनों से कर्मचारी अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

उनकी मांगों में आउटसोर्स वर्करों के लिए सुरक्षित पॉलिसी बनाई जाए। डीसी रेट तुरंत बढ़ाया जाए, तुरंत डीए रिलीज किया जाए। समान काम के लिए समान वेतन दिए जाएं। मृतक कर्मचारियो के आश्रितों को पंजाब के तर्ज पर नौकरी दी जाए शामिल है। बैठक में दलजीत सिंह, रविंदर सिंह, किशोरी लाल, वरिंदर बिष्ट, दविंदर सिंह, गुरमेल सिंह दारा, हरिमोहन, रजिंदर कुमार, सुखवंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें