फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्वास्थ्य विभाग में राजनीतिक धौंस दिखाई तो जाएगी कर्मचारियों और अधिकारियों की नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक की सभी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी
विज्ञापन

-सभी सीएमओ को लिखा पत्र, कहा-उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार के गठन के बाद से ही अधिकारियों के प्रति बरती जा रही सख्ती का विपरीत असर भी देखने को मिलने लगा है। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा ने साफ कर दिया है कि अगर किसी अधिनस्थ कर्मचारी या अधिकारी ने अपने ऊपर के अधिकारी पर राजनीतिक प्रभाव दिखाया तो उनकी नौकरी खतरे में आ जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने इस संबंध में सभी सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) को पत्र जारी कर इसकी अनुपालना के निर्देश दिए हैं।

महानिदेशक की ओर से भेजे गए पत्र में साफ लिखा है कि अक्सर देखने में आया है कि कर्मचारी या अधिकारी अपनी सेवाओं से जुड़े मामलों में अपने हितों को बढ़ावा देने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों पर राजनीतिक प्रभाव डलवाने की कोशिश करते हैं। यह हरियाणा सिविल सेवा नियम-2016 के नियम 26 का उल्लंघन है। इसलिए सभी को इन नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसा न करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव हैं। इससे पहले डॉ. कमल गुप्ता और अनिल विज मंत्रालय संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों पर बढ़ रहा लगातार दबाव

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर पिछले कुछ दिनों लगातार राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है। अपने कामों के लिए कर्मचारी और अधिकारी अपने ऊपर के अधिकारियों को कार्य के लिए विधायक से लेकर मंत्री तक के फोन करा रहे हैं। दिक्कत ये आ रही है कि अधिकतर कर्मचारी या अधिकारी मनपसंद स्टेशन पर ड्यूटी चाह रहे हैं, जबकि कुछ की लंबित जांच को पॉजिटिव कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। अधिकारियों ने ऐसे कार्य करने से किनारा कर लिया है। वहीं, लगातार बढ़ते दबाव और बिगड़ रहे माहौल के चलते महानिदेशक की ओर से यह पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें