पंचकूला। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत पंचकूला में आयोजित तीन दिवसीय संगठनात्मक कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया। अभियान के दौरान बूथ और ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने और आगामी गतिविधियों को लेकर मंथन किया गया।
पहले दिन सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में एआईसीसी पर्यवेक्षक डॉ. एन. रघुवीरा रेड्डी, पीसीसी पर्यवेक्षक बलवान दौलतपुरिया, विधायक गौरव ढींगरा और वीरेंद्र जगलान मौजूद रहे। दूसरे दिन बरवाला, पंचकूला और रायपुरानी ब्लॉक में बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए। बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर दिया गया। तीसरे दिन आठ उम्मीदवारों के संगठनात्मक साक्षात्कार लिए गए। इस दौरान अंबाला सांसद वरुण चौधरी, विधायक चंद्रमोहन, पूर्व विधायक लहरी सिंह, प्रदीप चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौहान सहित कई नेता मौजूद रहे। वरिष्ठ नेताओं ने बेहतर समन्वय और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।