फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं लगेंगे कट, सस्ती होगी बिजली: सुखबीर

Fri, 18 Apr 2014 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में बिजली सरप्लस होने जा रही है। इसलिए पंजाब अब बाहरी राज्यों को बिजली बेचेगा। सूबे में जल्द ही बिजली सस्ती हो जाएगी और बिजली की दरों में कटौती की जाएगी।
विज्ञापन


सुखबीर शुक्रवार को पटियाला में अकाली-भाजपा गठबंधन उम्मीदवार दीपइंदा सिंह ढिल्लों के लिए आयोजित रैली में पहुंचे थे। इस दौरान शहर की कई संस्थाओं के सदस्य अकाली दल में शामिल हुए। सभी को सुखबीर बादल ने सिरोपा भेंट किया।

सुखबीर ने कहा कि पिछले दस साल से केंद्र में कांग्रेस की सरकार है। इस सरकार ने देश के किसानों के हित में कुछ नहीं किया। जब किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिलाने की बात आई तो कांग्रेस ने टालमटोल की ही नीति अपनाई है।
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि लंबे समय बाद ऐसा होने जा रहा है कि पंजाब और केंद्र में अकाली-भाजपा की सरकार एक साथ नजर आएगी। सीएम प्रकाश सिंह बादल और नरेंद्र मोदी के बीच काफी भाईचारक संबंध हैं, इसलिए पंजाब को अच्छे पैकेज मिलने तय हैं। वहीं पंजाब के किसानों को भी उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


परनीत कौर के बारे में सुखबीर ने कहा कि उन्हें यहां की सांसद बनते हुए पंद्रह साल हो गए हैं। क्या लोग उनकी शहर को दी हुई एक भी निशानी दिखा सकते हैं।

पटियाला के लोगों को न तो विकास मिला है और न ही उनकी समस्याओं का ही कोई हल हो पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें