फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बिजली महंगी, उपभोक्ताओं को लगा बड़ा झटका

Thu, 20 Jul 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने बिजली दरों में बढ़ोतरी कर उपभोक्ताओं को जोर का झटका धीरे से दिया है। सरकार ने हाल ही में प्रति यूनिट 28 पैसे एफएसए घटाकर अब बड़े उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ डाला है। 250 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली दरों में बढ़ोतरी का कोई असर नहीं पड़ेगा। 500 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 25 पैसे, 500 यूनिट से अधिक खर्च करने वालों को 35 पैसे प्रति यूनिट अधिक चुकाने होंगे। इसी तरह उद्योगों की बिजली दरों में 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। इससे बिजली उपभोक्ताओं पर लगभग एक हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। नई दरें एक जुलाई से लागू होंगी।
विज्ञापन


हरियाणा बिजली वितरण निगम के चेयरमैन शत्रुजीत कपूर ने रात के समय उद्योगों को सस्ती बिजली का दावा किया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता हरियाणा बिजली विनियामक आयोग की ओर से वर्ष 2017-18 के लिए तय नई दरों से खासा प्रभावित नहीं होंगे। हाल में 28 पैसे प्रति यूनिट सरचार्ज घटाया है। 35 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी के बाद अब सिर्फ सात पैसे प्रति यूनिट ही उपभोक्ताओं को अधिक राशि देनी होगी।

रात के समय बिजली 10 से 15 फीसदी तक बिजली सस्ती की गई है। दरों में मामूली बढ़ोतरी सिर्फ नवंबर 2017 तक है। दिसंबर 2017 में सरचार्ज में 15 से 25 पैसे प्रति यूनिट की कमी की जाएगी, जिससे बिजली फिर से सस्ती होगी। बीते एक साल के भीतर बिजली की दरों में एक रुपये से ज्यादा प्रति यूनिट की कमी की गई है। उधर, कपूर के इन दावों के विपरीत उद्योगों को झटका लगा है, चूंकि सीएम व उद्योग मंत्री ने दरों में कोई वृद्धि न करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

वर्ष 2017-18 के लिए बिजली दरें

electricity demo pic
वर्ष 2017-18 के लिए बिजली दरें
घरेलू कनेक्शन 
-नए टैरिफ में 2 किलोवाट कनेक्शन में 100 यूनिट तक कोई बदलाव नहीं 
- 150 यूनिट तक 4 रुपये 50 पैसे किए गए 
-लोड फैक्टर पहले 120 रुपये प्रति किलोवाट था, अब 125 रुपये प्रति किलोवाट होगा
-151 से 250 यूनिट तक 5 रुपये की बजाय अब 5 रुपये 25 पैसे प्रति यूनिट रेट होगा 
-251 से 500 यूनिट तक पहले 6 रुपये 5 पैसे थे, अब 6 रुपये 30 पैसे प्रति यूनिट 
- 501 से 800 यूनिट तक पहले 6 रुपये 75 पैसे थे, अब 7 रुपये 10 पैसे
- 800 यूनिट से ज्यादा होने पर जहां पहले 6 रुपये 75 पैसे रेट था, अब बढ़कर 7 रुपये  10 पैसे
- एमएमसी चार्ज 120 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये
विज्ञापन

. व्यावसायिक कनेक्शन 

- फोटो : डेमो फोटो
. व्यावसायिक कनेक्शन 
- व्यावसायिक कनेक्शन के 5 किलोवाट लोड पर पहलेे 6 रुपये 5 पैसे प्रति यूनिट रेट था, अब 6 रुपये 35 पैसे 
-5 किलोवाट से 20 किलोवाट तक पहले 6 रुपये 75 पैसे रेट था, अब 7 रुपये 5 पैसे होगा
-एमएमसी चार्ज प्रति किलोवाट 235 रुपये किया गया
- 20 किलोवाट से 50 किलोवाट तक 6 रुपये 15 पैसे की बजाय अब 6 रुपये 65 पैसे प्रति यूनिट 
-फिक्स चार्ज 170 से 160 रुपये किया गया 
-50 किलोवाट कनेक्शन पर 6 रुपये 30 पैसे प्रति यूनिट को बढ़ाकर 6 रुपये 95 पैसे किया
-पब्लिक वाटर सप्लाई की बिजली दरें 6 रुपये 90 पैसे से बढ़ाकर 7 रुपये 35 पैसे  

बिना सुनवाई बढ़ाई गई बिजली की दरें : संपत सिंह
हरियाणा के पूर्व बिजली मंत्री प्रो. संपत सिंह ने कहा कि बिजली दरों में बढ़ोतरी को विनियामक आयोग तत्काल वापस ले। न तो उपभोक्ताओं से सुझाव मांगे गए, न ही वृद्धि से पहले सुनवाई की। बढ़ोतरी नाजायज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें