फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर उतारने गए बिजली कर्मी को दुकानदार ने बनाया बंदी

Fri, 04 Mar 2016 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मोहाली फेज-4 स्थित बूथ मार्केट में वीरवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब बिल नहीं भरने पर मीटर उतारने आए बिजली विभाग के मुलाजिमों को एक दुकानदार ने बंदी बना लिया।
विज्ञापन


इसके बाद वह दुकान में ताला लगाकर चला गया। कर्मचारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान का ताला तोड़ा और मुलाजिमों को बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक थाना फेज-1 की पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही थी।

शिकायतकर्ता बिजली विभाग के मुलाजिम मंजीत सिंह ने बताया कि वह दुकान में बिजली का मीटर उतारने गया था। उसने लंबे समय से बिजली का बिल नहीं भरा था। उस पर 71293 रुपये का बिल बकाया है। इसके अलावा वह मेन सप्लाई की तार में कुंडी लगाकर बिजली चोरी कर रहा था।
विज्ञापन


मीटर दुकान के अंदर लगा था। वह और उनका एक साथी जैसे ही मीटर उतारने के लिए अंदर घुसे तो इतने में दुकानदार ने दुकान का शटर गिरा दिया और ताला लगाकर भाग गया। उन्होंने कई बार शटर खटखटाया, लेकिन किसी ने खोला नहीं। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल पर फोन किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शटर का ताला तोड़ा और मुलाजिमों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को फेज-1 स्थित थाने ले गई। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें