फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी ब्यूटीफुल के लोगों पर बढ़ सकता है बिजली बिल का बोझ

Fri, 19 Feb 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च में चंडीगढ़ वासियों को बिजली का झटका लग सकता है। प्रशासन ने बिजली की दरें बढ़ाने की तैयारी कर ली है। बिजली टैरिफ बढ़ाने के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक वित्त वर्ष 2016-17 के लिए 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी प्रस्तावित की जाएगी।
विज्ञापन


बढ़ोतरी के साथ इस प्रस्ताव पर लोगों से आपत्तियां भी मांगी जाएंगी। इसके बाद ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेटरी कमीशन (जेईआरसी) को प्रस्ताव जमा कराया जाएगा।

मार्च में जेईआरसी की चंडीगढ़ में सुनवाई होगी। जेईआरसी ही टैरिफ पर अंतिम फैसला लेगा। पिछले दो वर्षों से बिजली के रेट में बढ़ोतरी नहीं हुई है। जिस कारण इस बार रेट बढ़ने के कयास लग रहे हैं। विभाग लगातार दो वर्षों से टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव जेईआरसी के सामने रख रहा है।
विज्ञापन


लेकिन जेईआरसी ने दोनों बार प्रस्ताव को खारिज कर दिया। विभाग ने वर्ष 2015-16 के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव में टैरिफ की दरें 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ाने की बात कही थी। जबकि 2014-15 के लिए भी 21 प्रतिशत तक दरें बढ़ाने का प्रपोजल भेजा गया था। पिछले साल 19 मार्च को जेईआरसी के चेयरमैन एसके चतुर्वेदी के सामने चंडीगढ़ में सुनवाई हुई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें