स्यूइंग मशीन डेवलपमेंट कलस्टर प्रेजीडेंट जगबीर सिंह सोखी का कहना है कि छोटी इंडस्ट्री तो पहले तबाह होने की कगार पर है, क्योंकि आज तक किसी सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है। अब कांग्रेस सरकार एक के बाद एक झटका छोटे कारोबारियों को दे रही है। यही कारण है कि स्यूइंग मशीन से जुड़े 25 फीसदी कारोबारी अपना कारोबार बंद कर चुके हैं।
पांच रुपये यूनिट का वायदा पूरा करे सरकार
यूसीपीएमए प्रेजीडेंट इंदरजीत सिंह नवयुग कहते हैं कि कारोबारी पहले ही मंदी के दौर से गुजर रहे हैं। नोटबंदी और जीएसटी के बाद अभी तक कारोबार डाउन फॉल पर है। अब स्टेट गवर्नमेंट बिजली के झटके दे रही है। सत्ता में आने से पहले पांच रुपये प्रति यूनिट के वादे को क्यों पूरा नहीं किया जा रहा है। अगर यही हालत रहे तो छोटे कारोबारियों को काम ठप करने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।
सरकार अपनी जुबान पर रहे कायम
निटवेयर एंड टेक्सटाइल क्लब प्रेजीडेंट विनोद थापर ने मांग की कि सरकार को अपनी जुबान पर कायम रहना चाहिए। ऐसे तो इंडस्ट्री तबाह हो जाएगी। स्मॉल स्केल इंडस्ट्री पहले ही घाटे में चल रही है। अब बिजली दरों का झटका देकर सरकार कैसे सोच सकती है कि इंडस्ट्री आगे बढ़ेगी। अगर सच में सरकार इंडस्ट्री के बारे में सोच रही है, तो छोटी इंडस्ट्री के बारे में सोच जरूर बदले। कारपोरेट घरानों को पहले से कई रियायतें मिलती हैं। वहीं कारोबारी विदिश जिंदल का कहना है कि सरकार ने हमसे पांच रुपये का वादा किया था तो अब इस बोझ को सरकार ही वहन करे।