फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा झटकाः एक अप्रैल से 10 फीसदी बढ़ सकते बिजली के दाम, चंडीगढ़ प्रशासन ने जेईआरसी से मांगी अनुमति

Wed, 01 Mar 2023 07:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बिजली विभाग ने घरेलू बिजली की दरों में प्रति यूनिट 25 पैसे की बढ़ोतरी का प्रस्ताव जेईआरसी को दिया है। बिल पर लगने वाले फिक्स चार्ज को भी 15 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये किया जा सकता है। प्रस्ताव के तहत व्यावसायिक बिजली के दामों में भी बढ़ोतरी की जाएगी। इसमें 25 पैसे से लेकर 50 पैसे तक की बढ़ोतरी हो सकती है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ नगर निगम के बाद बिजली विभाग भी शहरवासियों को एक अप्रैल से झटका देने जा रहा है। प्रशासन के बिजली विभाग ने ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (जेईआरसी) से वर्ष 2023-24 में बिजली के दाम में 10.25 फीसदी की बढ़ोतरी की अनुमति मांगी है। इसको लेकर याचिका दायर की गई है। अगर अनुमति मिलती है तो शहर में घरेलू बिजली की शुरुआती दरें 2.75 रुपये से तीन रुपये प्रति यूनिट हो जाएंगी।

विज्ञापन


बिजली विभाग ने घरेलू बिजली की दरों में प्रति यूनिट 25 पैसे की बढ़ोतरी का प्रस्ताव जेईआरसी को दिया है। बिल पर लगने वाले फिक्स चार्ज को भी 15 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये किया जा सकता है। प्रस्ताव के तहत व्यावसायिक बिजली के दामों में भी बढ़ोतरी की जाएगी। इसमें 25 पैसे से लेकर 50 पैसे तक की बढ़ोतरी हो सकती है। 

फिक्स चार्जेस 15 रुपये से 20 रुपये प्रति बिल बढ़ सकते हैं। उद्योगों में स्मॉल, मीडियम और लार्ज इंडस्ट्री को दी जाने वाली बिजली, खेती के लिए दी जाने वाली बिजली, नगर निगम विभिन्न विभागों को स्ट्रीट लाइटों के लिए दिए जाने वाली बिजली के दाम भी बढ़ेंगे। विभाग पब्लिक लाइटिंग सिस्टम के लिए दी जाने वाली बिजली 4.80 पैसे प्रति यूनिट से पांच रुपये प्रति यूनिट करने जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन, साइन बोर्ड में इस्तेमाल की जाने वाली बिजली वर्तमान में 6.40 रुपये प्रति यूनिट दी जाती है, जिसे 6.60 रुपये किए जाएंगे। बल्क सप्लाई के दाम भी 20 पैसे प्रति यूनिट और इसके फिक्स चार्जेस को 150 रुपये से 220 रुपये किए जाने की योजना है।

जेईआरसी से मांगे सुझाव, 17 मार्च को रखी जन सुनवाई
इस संबंध में जेईआरसी की तरफ से एक जन सूचना भी जारी की गई है। बिजली विभाग की तरफ से प्रस्तावित किए गए दामों पर जेईआरसी ने सुझाव व आपत्तियां मांगी है, जिसे जेईआरसी के सचिव, तीसरा व चौथा फ्लोर, उद्योग विहार, सेक्टर-18, गुरुग्राम के पते पर भेजा जा सकता है। इसके अलावा लोग ईमेल आईडी secy.jercuts@gov.in, dirfin.jercuts@gov.in, raengg1-jercuts@govcontractor.in, seelecty@gmail.com पर भेज सकते हैं। इसके अलावा जेईआरसी ने 17 मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे सेक्टर-10सी स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी के लेक्चर हॉल में एक जनसुनवाई भी रखी है। यह जन सूचना जेईआरसी के डायरेक्टर (फाइनेंस एंड लॉ) एसडी शर्मा की तरफ से जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें