फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर

Sat, 23 Aug 2014 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में पटियाला और तलवंडी साबो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वीरवार को मतदान के अगले ही दिन राज्य सरकार ने लोगों को जोर का झटका दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पंजाब में विभिन्न श्रेणियों के लिए बिजली दरों में 11 से 13 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया गया। यह बढ़ोतरी एक अप्रैल 2014 से लागू की गई है। इस प्रकार उपभोक्ताओं को अब अगले महीने आने वाले बिजली के बिल में अप्रैल से अब तक का बकाया भुगतान भी करना होगा।

पंजाब में वर्ष 2014-15 के बिजली टैरिफ की घोषणा शुक्रवार को पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (पीएसईआरसी) की चेयरपर्सन रोमिला दुबे ने की। बिजली दरों के साथ ही न्यूनतम मासिक चार्ज (एमएमसी) में भी अलग-अलग श्रेणियों के लिए 1-15 रुपये प्रति किलोवाट की दर से इजाफा किया गया है।
विज्ञापन


यह टैरिफ 31 मार्च 2015 तक के लिए है। उसके बाद नया टैरिफ ऑर्डर आएगा। रोमिला दुबे ने बताया कि बिजली निगमों ने कुल 15550.64 करोड़ रुपये के राजस्व अंतराल को पूरा करने के लिए 68 फीसदी दरें बढ़ाने की मांग की थी।

चुनाव के चलते हुई देरी से घोषणा

पीएसईआरसी ने बीते वर्षों की रिपोर्टों की समीक्षा करने के बाद अंतराल को केवल 593.63 करोड़ माना और बिजली दरों में महज 2.74 करोड़ की वृद्धि को ही मंजूरी दी है। पीएसईआरसी ने माना कि बिजली निगमों ने करीब 15000 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व अंतराल अनुमानित किया था।

चेयरपर्सन ने इस वृद्धि को केवल पौने तीन प्रतिशत बताया है, लेकिन बढ़ी हुई दरों पर लगने वाले विभिन्न तरह के चार्ज/कर आदि से यह इजाफा 13 पैसे प्रति यूनिट से कहीं अधिक बन जाता है।

नया टैरिफ लागू करने के समय के बारे में पूछे गए सवाल पर दुबे ने कहा कि कमीशन ने तो वक्त पर तैयारी कर ली थी, लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से कोड ऑफ कंडक्ट लगा हुआ था।

फिर चुनाव प्रक्रिया तो समाप्त हो गई, लेकिन पंजाब सरकार का बजट पारित नहीं हुआ था, जिसमें बिजली सब्सिडी को मंजूरी दी जानी थी। उसके बाद पटियाला और तलवंडी साबो उपचुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो गई। इसी वजह से इसमें देरी हुई।
विज्ञापन

जानिए नई दरें कितनी करेंगी जेबें ढीलीं

नया बिजली टैरिफ----------------------------------घरेलू
----------------------------------2014-15---------------2013-14
स्लैब---------------------------रुपये प्रति यूनिट--------रुपये प्रति यूनिट
100 यूनिट तक------------------4.56-----------------4.56
101-300 यूनिट तक-------------6.14------------------6.02
300 यूनिट से अधिक-----------6.56------------------6.44

कॉमर्शियल (नॉन रेजिडेंशियल)
100 यूनिट तक-------------------6.57-----------6.45
100 यूनिट से अधिक-------------6.71-----------6.58

इंडस्ट्रियल
स्माल सप्लाई-----------------5.85------------5.74
मीडियम सप्लाई------------5.87 प्रति केवीए--6.26 (प्रति यूनिट)
जनरल इंडस्ट्री--------------6.14 प्रति केवीए---6.33 (प्रति यूनिट)
(आर्क फर्नेस, पीआईयू सहित)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें