अंबाला लोकसभा सीट से 14 प्रत्याशी इस चुनाव में भाग्य आजमाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न जारी किए। उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न जारी किए गए हैं।
रिटर्निंग अधिकारी डॉ. फुलिया ने बताया कि अंबाला लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 मार्च तक कुल 20 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे।
उन्होंने बताया कि 24 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान चार नामांकन रद्द होने के बाद 16 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए थे। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 26 मार्च को दो प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लेने के बाद अब 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
किसको क्या मिला
पार्टी-उम्मीदवार-चुनाव चिह्न
भारतीय जनता पार्टी-रतन लाल कटारिया-कमल
कांग्रेस प्रत्याशी-राजकुमार-वाल्मीकि-हाथ
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी-अरुण कुमार-बाल व हंसिया
बहुजन समाज पार्टी-डॉ. कपूर सिंह-हाथी
इंडियन नेशनल लोकदल-डॉ. कुसुमबाला शेरवाल-चश्मा
आम आदमी पार्टी-सुरेन्द्र पाल सिंह-झाड़ू
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी-राजेन्द्र कुमार भटौला-शंख
राष्ट्रीय कर्मयोग पार्टी-राम जवारी-कैंची
निर्दलीय प्रत्याशी-ईश्वर सिंह-प्रेशर कुकर,
निर्दलीय प्रत्याशी-गुरनाम सिंह- बाल्टी
निर्दलीय प्रत्याशी-फूलचंद रत्तुवाला-नारियल
निर्दलीय प्रत्याशी-भूपेन्द्र कुमार-ऑटो रिक्शा
निर्दलीय प्रत्याशी-भूरा राम-सिलाई मशीन
निर्दलीय प्रत्याशी-रमेश चंद-अलमारी