हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य में नगर निगम के महापौर और सदस्यों के चुनाव के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दलों के प्रत्याशियों को आवंटित किए जाने वाले चुनाव चिह्नों की संशोधित सूची जारी की है। इसके अतिरिक्त, राज्य में नगरपालिकाओं के आम और उप-चुनावों के लिए पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों को आवंटित किए जाने वाले चुनाव चिन्हों के लिए मुक्त चुनाव चिह्न सूची भी जारी की गई है।
अधिसूचना अनुसार छ: राष्ट्रीय पार्टियों के लिए चुनाव चिह्न आरक्षित किए गए हैं। इनमें आम आदमी पार्टी को झाड़ू, बसपा को हाथी, भाजपा को कमल, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माक्र्ससिस्ट) को दाती, हथौड़ा और सितारा, इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ और नेशनल पीपुल्स पार्टी के लिए किताब का चुनाव चिन्ह आरक्षित किया जाना शामिल है। राज्य स्तरीय पार्टियों की श्रेणी में इंडियन नेशनल लोकदल को चश्मा और जननायक जनता पार्टी के लिए चाबी का चुनाव चिन्ह आरक्षित किया गया है।
महापौर व नगर निगम सदस्यों के लिए
51-51 फ्री चुनाव चिह्न की सूची भी जारी की गई है। इनमें महापौर के लिए एअरकंडिशनर, अलमारी, सेब, कुल्हाड़ी, गुब्बारा, घंटी, ब्लैकबोर्ड, ईंट, पुल, ब्रश, अंगूर का गुच्छा, बस, कैमरा, कैरम बोर्ड, कुर्सी, फलों सहित नारियल का पेड़, खाट, दीवार घड़ी, क्रेन, ढोलक, दरवाजा, मकई और दराती की बालियां, बिजली का स्विच, फूल एवं घास, गैस स्टोव, हाथ चक्की, डमरू, आम, गले की टाई, कढ़ाई, कलम व दवात, पीपल का पत्ता, लालटेन, सुराही, मटका, प्रेशर कुकर, रिक्शा, रोड रोलर, बेलन, कैंची, समुद्री जहाज, कमीज, फावड़ा, तलवार, नल, गुल्ली डंडा, टार्च, करनी, सारंगी, सीटी और हाथ घड़ी शामिल हैं।
नगर निगम सदस्यों के लिए जारी चुनाव चिन्हों की सूची में वायुयान, ऑटो रिक्शा, बल्ला, साइकिल, नाव, तीर व कमान, बाल्टी, मोमबत्तियां, कार, बैलगाड़ी, छत का पंखा, कंघा, शंख, अनाज बरसाता हुआ किसान, कप और प्लेट, ड्रम, बिजली का बल्ब, फ्राक, गैल सिलेंडर, कांच का गिलास, हैंड पम्प, हारमोनियम, हैट, हॉकी और गेंद, जीप, जग, केतली, पतंग, सीढ़ी, लेडी पर्स, लेटर बॉक्स, ताला और चाबी, हल, रेडियो, रेल का इंजन, अंगूठी, उगता हुआ सूरज, स्कूटर, तराजू, सिलाई मशीन, स्लेट, फावड़ा और बेलचा, स्टूल, टेबल फेन, टेबल लैंप, टेलीफोन, टेलीविजन, दो पत्तियां, दो तलवारें एवं एक ढाल, छतरी और दीवार घड़ी शामिल हैं।