लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा जिला नंबर तीन के सभी मंडलों में चुनाव कार्यालय खोले जाएंगे। भाजपा जिला नंबर तीन के अध्यक्ष देवी सिंह ने बताया कि मंडल अध्यक्षों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव प्रचार की रूपरेखा तैयार की गई। इसमें जिला नं. 3 के प्रत्येक मंडलों में चुनाव कार्यालय खोलने, शहर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं करने, कार्यकर्ताओं के घरों में बैठके, लोगों के घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करना आदि विषयों पर चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि उनके जिले के सात मंडलों में 140 बूथ हैं। कार्यालय खोलने के लिए जगह की तलाश शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उमीदवार नरेन्द्र मोदी को जिताने के लिए पार्टी की विचारधारा और नरेन्द्र मोदी के विजन को बताने के लिए लोगों के घर-घर जाने का आह्वान किया गया।