हरियाणा लोकसभा चुनाव के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने कांग्रेस उम्मीदवारों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट की ईवीएम चेक करवाने का फैसला लिया है।
हरियाणा की 2 लोकसभा सीटों पर चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी की शिकायत को भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने गंभीरता से लिया है। आयोग ने करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट की ईवीएम चेक करवाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
करनाल और फरीदाबाद की लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव की ईवीएम चेक करवाई जाएंगी। कांग्रेस उम्मीदवारों की ओर से चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी। इसे लेकर आयोग में शिकायत भी की गई थी।
करनाल से कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा की ओर से चुनाव आयोग को चिट्ठी लिख ईवीएम की जांच करने की मांग की गई थी। वहीं, फरीदाबाद से कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र प्रताप ने भी गड़बड़ी की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
बुद्धिराजा ने पानीपत सिटी के दो और करनाल के दो बूथों की शिकायत दर्ज करवाई थी।
बता दें कि हरियाणा में छठे चरण में मतदान हुआ था। प्रदेश में कुल 10 लोकसभा सीटे हैं। इस बार 25 जून को 10 लोकसभा और एक सीटके लिए वोटिंग हुई थी। वहीं, मतगणना के लिए कुल 91 मतगणना केंद्र बनाए गए थे। चुनाव नजीतों में भाजपा और कांग्रेस ने पांच-पांच सीटें जीती थी। वहीं उपचुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जीत दर्ज की थी।