फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विस चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया बड़ा बयान

Sun, 11 Sep 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
Election Commissioner of India - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा इलाका है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यहां 2017 में चुनाव शांतिपूवर्क संपन्न हो। इसके लिए जहां पैरा मिल्ट्री फोर्स के डायरेक्टर जनरल से लगातार बैठक हो रही है वहीं प्रदेश में कितनी फोर्स की जरूरत पड़ेगी इसको लेकर पूरा प्लान तैयार किया जा रहा है। यह बात मुख्य चुनाव आयुक्त एके ज्योति ने जालंधर में प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन


वह खास तौर पर प्रदेश चुनाव आयुक्त वीके सिंह के साथ जालंधर में सात जिलों के अधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए हुए थे। बैठक व तमाम राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पंजाब समेत पांच राज्यों में चुनाव शांतिपूवर्क करवाने के लिए आयोग पूरी तरह से तैयार है। पंजाब सीमावर्ती सूबा है और बॉर्डर के दूसरी तरफ से कोई शरारत न हो इसको लेकर सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों को खास हिदायतें जारी की गई हैं। उन्होंने इस बात पर संतुष्टि जाहिर की कि सीमावर्ती इलाके के पुलिस अधिकारियों ने खासा होमवर्क किया है। सुरक्षा को लेकर उन्होंने काफी महत्वपूर्ण प्लान तैयार कर रखा है।

उन्होंने बताया कि पंजाब में जितने भी गैंगस्टर या आपराधिक व्यक्ति हैं उनके गैर जमानती वारंट जारी करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि 100 फीसदी हथियारों को जमा करवाया जाए ताकि इनका इस्तेमाल चुनावों के दौरान न हो सके। नए आर्म्ड लाइसेंस बनाने के लिए गाइडलाइन जारी है। एके ज्योति ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में राजनीतिक पार्टियां जो वादे करती हेैं इस बार उनको पूछा जाएगा कि इन वादों को पूरा करने के लिए फंड कहां से लाया जाएगा। दिल्ली व पंजाब के सीपीएस को अयोग्य करार देने के मामले में एके ज्योति ने कहा कि यह मामला अदालत का है, इसलिए वह इस पर कुछ भी नहीं बोल सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें