पटौदी में प्रशासन की मंजूरी के बिना फिल्म अभिनेता सैफ अली खान को कॉकटेल पार्टी करना महंगा पड़ सकता है। करीना कपूर की शादी की दूसरी वर्षगांठ मनाने के लिए पार्टी आयोजित करने पर चुनाव आयोग ने शनिवार को सैफ अली खान को नोटिस जारी जवाब मांगा है।
आरोप है कि कॉकटेल पार्टी के साथ-साथ लाउड स्पीकर का प्रयोग किया गया, लेकिन इसकी प्रशासन से मंजूरी नहीं ली गई। जनरल आब्जर्वर अजय शंकर पांडेय के निर्देश पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और उनके अभिनेता पुत्र सैफ अली खान को नोटिस जारी किया गया है।