फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी को दी सीधी चुनौती

Sun, 12 Oct 2014 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के स्टार प्रचारक व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के लोगों का समर्थन चाहते हैं तो पहले उन वादों को पूरा करें, जो लोकसभा चुनाव में जनता से किए गए थे।
विज्ञापन


दीपेंद्र ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का बुना मायाजाल अब टूट चुका है। भाजपा से लोगों का भरोसा उठ चुका है। कांग्रेस ने ईमानदारी के साथ हरियाणा में विकास किया है। उन्हें पूरा भरोसा है कि प्रदेश की जनता तीसरी बार भी कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देगी और भाजपा को सबक सिखाएगी।

दीपेंद्र रविवार को फरीदाबाद, तिगांव, बल्लभगढ़, फरीदाबाद एनआईटी, कोसली, महेंद्रगढ़ और झज्जर में चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान दीपेंद्र ने कई शहरों में रोड शो भी किए।
विज्ञापन


दीपेंद्र ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार इस बात का जवाब दे कि हरियाणा के किसानों के साथ ठगी क्यों की गई है। हरियाणा के किसानों को बासमती धान की पूरी कीमत क्यों नहीं मिल रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

इनेलो पर भी जमकर निशाना साधा

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जवाब दें कि अपने पहले ही रेलवे और आम बजट में क्यों पूरी तरह से हरियाणा की अनदेखी की गई। दीपेंद्र ने कहा कि यूपीए सरकार ने प्रदेश के विकास को सोनीपत के लिए रेल कोच फैक्टरी मंजूर की थी, लेकिन मोदी सरकार ने अपने रेलवे बजट में न तो इस फैक्टरी का जिक्र किया और न ही इसके लिए बजट अलॉट किया गया।

दीपेंद्र ने अगर केंद्र सरकार रेल कोच फैक्टरी को भी गुजरात में ले जाने की साजिश रच रही है तो किसी मुगालते में न रहे। हरियाणा के लोग किसी भी सूरत में ऐसा नहीं होने देंगे।

दीपेंद्र ने इनेलो पर भी जमकर निशाना साधा। भाजपा व इनेलो को आड़े हाथों लेते हुए दीपेंद्र ने कहा कि प्रदेश में झूठ और लूट की राजनीति करने वालों के दिन लद चुके हैं। शराफत और नेक नीयत की प्रतीक कांग्रेस सरकार लोगों के दिलों-दिमाग में बसी हुई है। प्रदेशभर में कांग्रेस को भारी समर्थन मिल रहा है। जिस तरह से लोगों का समर्थन मिल रहा है, उससे साफ है कि प्रदेश में तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनना तय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें