फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में अमित शाह, 5 तल्ख बयान

Wed, 01 Oct 2014 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना(रोहतक)
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा हरियाणा ने दिल्ली में दामाद को अरबपति बनाया और हमारा किसान गरीबी के दलदल में फंस गया। भूमाफिया और कांग्रेस जमीन घोटाले कर हरियाणा को खा गए और अब एक मौका और मांगते हैं।
विज्ञापन


इनेलो-कांग्रेस को लपेटा
टोहाना में भाजपा प्रत्याशी सुभाष बराला के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा में उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने कभी हुड्डा तो कभी इनेलो को सत्ता सौंपी।

इनमें से एक ने भ्रष्टाचार किया तो दूसरे ने भ्रष्टाचार के साथ गुंडागर्दी की। भाजपा न तो गुंडागर्दी और न ही भ्रष्टाचार पसंद करती है इसीलिए हरियाणा में पहली बार 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
विज्ञापन

मोदी सरकार के गुण गाए

भाजपा को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि परिणाम आने के बाद 20 अक्तूबर को भाजपा मुख्यमंत्री को शपथ दिलवाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में नरेंद्र मोदी ने 10 साल तक काम किया है। अब यदि उनको अपने अनुकूल सीएम मिलेगा तो आपका ऋण उतार देंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह झूठा प्रचार किया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में चावल निर्यात बंद कर दिया है, जबकि निर्यात बढ़ाया गया है। यहां की प्रदेश सरकार उस पर टैक्स लगा रही है।

ऐसा झूठा प्रचार करने वाले को जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के विकास के लिए पूरे देश में योजनाएं बनाई जा रही हैं। राजस्थान, गुजरात व दक्षिण भारत के लिए अलग-अलग योजनाएं बनाई जा रही है।

वोटरों की फौज तैयार हो

शाह ने कहा कि हरियाणा में आने वाला समय परिवर्तन का है। सभी कार्यकर्ता 25-25 वोटरों की फौज तैयार करे, ताकि सभी की जमानत जब्त करवाई जा सके।

वर्तमान में हरियाणा विकास दर में 18वें नंबर पर है। बिजली की किल्लत है। गुजरात और मध्यप्रदेश में 24 घंटे बिजली मिलती है। शाह ने कहा कि दिल्ली के तीनों तरफ हरियाणा बसता है।

लोकसभा चुनाव में हरियाणा ने 10 में से 7 सीट देकर सिद्ध कर दिया कि वह दिल्ली का दिल है।

शुरू पाक करता है खत्म हम करते हैं

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि अब सीमा पार से गोली चलती है तो यहां से डबल गोलियां चलती हैं। शुरू तो उस पार होती है लेकिन खत्म यहां से होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का व्यक्तित्व ऐसा है कि पूरी दुनिया की निगाह उनकी तरफ लगी हुई है।

दुनिया उन्हें उम्मीद की दृष्टि से देख रही है। उन्होंने कहा कि आज तक सीमा पार से गोलियां चलती रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शपथ ग्रहण में अपने पड़ोसी देशों के प्रधानमंत्री को निमंत्रण देकर दोस्ती का हाथ बढ़ाया।

हमने सचिव स्तर पर बातचीत करके खटास को मिठास में बदलने का प्रयास किया लेकिन, पड़ोसियों ने कश्मीर में अलगाववादी नेताओं से बातचीत करना शुरू कर दी। हमने सचिव स्तर की वार्ता भी बंद कर दी।
विज्ञापन

थ्री जी खत्म कर टू जी लाओ

जनसभा में हरियाणा भाजपा के चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि थ्री जी को बंद करना होगा। थ्री जी यानी कि ग्रीन ब्रिगेड, गुलाबी गैंग और गुंडागर्दी। टूजी को लागू करना है। यानी कि गुड गवर्नेंस। इससे पहले श्री दुर्गा महिला महाविद्यालय के समीप बनाए हैलीपैड से सभास्थल तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को काफिले के साथ लाया गया।

उनका मौजूद नेताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। गौरतलब है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर अमित शाह ने टोहाना में पहली चुनावी रैली की।

मंच पर प्रदेश चुनाव प्रभारी और भाजपा प्रत्याशी सुभाष बराला ने बुके और शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सह प्रभारी अनिल जैन, भाजपा प्रत्याशी सुभाष बराला और जिलाध्यक्ष मोलू राम रूल्हानिया मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें