फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा में बुजुर्ग की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शांतिनगर पिपलीवाला टाउन के मकान नंबर 2215/2 में रहने वाले जरनैल सिंह(80) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना साढ़े 11 बजे की है। रिश्तेदारों का आरोप है कि जरनैल सिंह की कथित पत्नी ने ही रुपयों के लालच में उसकी हत्या कराई है। फिलहाल पुलिस ने महिला समेत दो संदिग्धों को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जरनैल सिंह जमींदार था। उसने अपने घर में जसबीर कौर (60) को पत्नी बनाकर रखा था। शनिवार रात को वह जमीन बेचकर लाखों रुपये लेकर घर पहुंचा था। इस दौरान पास में ही रहने वाले पोते गुरप्रीत ने अपने चाचा देवेंद्र को फोन करके बताया कि दादू की तबीयत खराब हो गई है। जब देवेंद्र समेत अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो घर से दो संदिग्धों को भागते हुए देखा। इन्होंने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। इस बीच घर में रखा रुपयों से भरा जसबीर कौर ने सड़क पर खड़ी दूसरी कार के नीचे फेंक दिया। यह बैग भी रिश्तेदारों ने बरामद कर लिया और आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद जरनैल सिंह को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी। दूसरी ओर, देवेंद्र का आरोप है कि रुपयों के लालच में जसबीर कौर ने ही नानकसर से संदिग्धों को बुलाकर उसके पिता की हत्या कराई है। पकड़े गए दोनों संदिग्ध कार में सवार होकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें