फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसर में हादसा: सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग दंपती को बेकाबू कार ने मारी टक्कर, कई फुट उछलकर गिरे दूर

Mon, 01 Apr 2024 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

रविवार सुबह करीब आठ बजे बुजुर्ग दंपती एक निजी अस्पताल के बाहर रेलवे रोड पर खड़े थे। इस दौरान एकदम से तेज रफ्तार कार आई जिसने बुजुर्ग दंपती को जबरदस्त टक्कर मार दी। बुजुर्ग टक्कर के बाद हवा में उछले और जोर से जमीन पर गिरे। इसके बाद बेकाबू कार ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया और दीवार से टकराने के बाद कार रुक गई।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपती को कार ने मारी टक्कर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुक्तसर में रेलवे रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने रोड पर खड़े बुजुर्ग दंपती को टक्कर मारने के बाद बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग दंपती हवा में उछलने के बाद लगभग पांच फीट दूर गिरे। 
विज्ञापन


घटना स्थल पर पहुंची थाना सिटी पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती करवाने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार ड्राइवर का कहना है कि उसने ब्रेक दबानी थी लेकिन गलती से एक्सलेटर पर पैर चला गया जिस कारण कार ने एकदम से रफ्तार पकड़ ली और यह हादसा हो गया। बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब आठ बजे बुजुर्ग दंपती एक निजी अस्पताल के बाहर रेलवे रोड पर खड़े थे। इस दौरान एकदम से तेज रफ्तार कार आई जिसने बुजुर्ग दंपती को जबरदस्त टक्कर मार दी। बुजुर्ग टक्कर के बाद हवा में उछले और जोर से जमीन पर गिरे। इसके बाद बेकाबू कार ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया और दीवार से टकराने के बाद कार रुक गई। हादसे में दो बुजुर्गों सहित बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बुजुर्ग कोटकपूरा रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई बलवंत सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें