फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बुजुर्ग और दिव्यांग घर से ही डाल सकेंगे वोट, मुहैया कराए जाएंगे बैलेट पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैलेट पेपर से कर सकेंगे मतदान, प्रशासनिक अधिकारी घर जाकर भरवाएंगे सहमति फार्म
विज्ञापन


नामांकन-पत्र के आखिरी दिन से दस दिन पहले तक बन सकेंगे नए वोटर
चंडीगढ़। इस बार के लोकसभा चुनावों में भारत चुनाव आयोग ने बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर से ही मतदान की विशेष राहत दी है। प्रशासन की ओर से दोनों से पहले सहमति फार्म भरवाया जाएगा और मतदान के दिन उनको बैलेट पेपर उपलब्ध कराया जाएगा। 85 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग और 40 प्रतिशत अधिक दिव्यांग ही लाभपात्र होंगे। इनके अलावा उन्हें मतदान केंद्र तक लाने और घर छोड़ने के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा प्रशासन की ओर से की जाएगी। व्हील चेयर का भी आयोग ने प्रबंध किया है। इस संबंध में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश भेज दिए हैं।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित करने के बाद नामांकन-पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख से दस दिन पहले तक वोटर कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया जा सकेगा। किसी व्यक्ति को वोट कटवानी है या फिर ट्रांसफर करवानी है तो उसके पास चुनाव की घोषणा होने से पहले तक ही मौका है। चुनावों का ऐलान होने के बाद वोट कटेंगे नहीं। अग्रवाल ने कहा कि सभी जिलों में ईवीएम मशीनें भेजी जा चुकी हैं और उनको कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 45 लाख रुपये की शराब व नकदी बरामद
आयोग की ओर से जिला उपायुक्तों, पुलिस आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, आबकारी एवं कराधान विभाग और इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकें की जा चुकी हैं। चुनावों के दौरान लोगों को नकदी, शराब, ड्रग्स आदि का प्रलोभन देने के मामलों पर आयोग की पैनी नजर रहेगी। अभी तक हरियाणा में 45 लाख रुपये की कीमत की शराब, ड्रग्स व नकदी बरामद की जा चुकी है। पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान आयोग ने हरियाणा से 18 करोड़ रुपये जब्त किए थे। आचार संहिता लागू होने के बाद बिना दस्तावेजों के नकदी, शराब इधर से उधर नहीं ले जाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें