फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते हाइटेंशन वायर की चपेट में आया आठ साल का मासूम, धमाके के साथ जला, मौत

Wed, 16 Aug 2023 01:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

न्यू शिवपुरी इलाके में रहने वाला कृष्णा तीन बहनों का इकलौता भाई था। मंगलवार दोपहर को अपने घर की छत पर खेल रहा था। घर के ऊपर से हाइटेंशन वायर निकलती है। कृष्णा ने वहां वेस्ट पड़ी लाइटों की लड़ी उठाई और उसके साथ लकड़ी का गट्टू बांध दिया। उसने लड़ी को ऊपर फेंका जो हाइटेंशन वायर की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस पर एक दर्दनाक हादसे में आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। न्यू शिवपुरी इलाके की गली नंबर आठ में हाइटेंशन वायर की चपेट में आकर आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे ने लाइटों वाली लड़ी के साथ लकड़ी का गट्टू बांध कर फेंका तो एक दम से उसे झटका लगा और धमाके की आवाज आई। जिसके बाद बच्चे को आग लग गई। 
विज्ञापन


उसके पिता ने ऊपर जाकर देखा तो बच्चे को झुलसता देख उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया, लेकिन हाइटेंशन वायर के कारण किसी ने भी आगे जाने की हिम्मत नहीं की और बच्चे के पिता को भी रोक लिया। तुरंत बिजली विभाग से कहकर इलाके की लाइट बंद करवाई गई। फिर बच्चे को उठा कर अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बच्चे की पहचान कृष्णा के रुप में हुई है। इस धमाके के कारण इलाके में कई घरों के बिजली के मीटर जल कर खाक हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: Muktsar Crime: चरित्र पर था शक, पति और जेठ ने गला घोंटकर ले ली गर्भवती की जान, खेत में मिला शव
विज्ञापन


तीन बहनों का इकलौता भाई था कृष्णा
जानकारी के अनुसार न्यू शिवपुरी इलाके में रहने वाला कृष्णा तीन बहनों का इकलौता भाई था। मंगलवार को आजादी दिवस के कारण स्कूल से छुट्टी थी। वह दोपहर को अपने घर की छत पर खेल रहा था। घर के ऊपर से हाइटेंशन वायर निकलती है। कृष्णा ने वहां वेस्ट पड़ी लाइटों की लड़ी उठाई और उसके साथ लकड़ी का गट्टू बांध दिया। इसके बाद उसने ऊपर उछाला तो गट्टू ऊपर से गुजरने वाली हाइटेंशन वायर से टकरा गया और एक दम से धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार हुआ कि कृष्णा को भी आग लग गई। 
विज्ञापन


जोरदार धमाके और बच्चे के चीखने की आवाज सुन उसका पिता ऊपर गया तो वह चिल्लाने लगा। लोगों ने ऊपर जाकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन करंट होने के कारण वह सफल नहीं हो सके। उन्होंने तुरंत बिजली विभाग से संपर्क किया और लाइट बंद करवाई। जिसके बाद करंट का असर खत्म हुआ और बच्चे को तारों ने छोड़ा। इसके बाद बच्चे को लगी आग बुझाई गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। थाना दरेसी के एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवा परिवार को शव सौंप दिया है। इलाके में हादसा हुआ है और कई घरों के मीटर भी जल गए है। बाकी आगे की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें