फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा में कोरोना के आए आठ नए मामले, पुराने दो केसों में जेएन वन की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला में चार, अंबाला व गुरुग्राम में दो-दो मामले मिले, राज्य में 17 एक्टिव केस
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में शनिवार को कोरोना के आठ नए केसों की पुष्टि हुई। इनमें चार केस पंचकूला, दो केस गुरुग्राम और दो केस अंबाला में मिले हैं। राज्य में कुल 17 एक्टिव केस हैं। पिछले दिनों में स्वास्थ्य विभाग ने छह केस जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे थे। इनमें से दो केसों में ओमिक्रान के नए वैरिएंट जेएन वन की पुष्टि हुई है। दोनों केस गुरुग्राम के हैं और दोनों विदेश यात्रा से लौटे थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक आरएस पूनिया ने बताया कि सभी पाॅजिटिव केसों की जीनोम सीक्वेंसिंग करवा रहे हैं। अभी चिंता की कोई बात नही है। जो भी संक्रमित हुए थे, उन सभी का घर पर ही इलाज चल रहा है। सिर्फ एक मरीज अस्पताल में दाखिल है। मरीजों में हल्के लक्षण मिले हैं। वहीं, सरकार ने भी कोरोना के मामलों की जांच तेज कर दी है। हर गंभीर मरीज के कोरोना के टेस्ट किए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार की ओर से सलाह दी गई है कि भीड़भाड़ में मास्क का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें