गुरदासपुर केंद्रीय सहकारी बैंक के मुख्य दफ्तर में वीरवार को वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। बैंक के प्रबंधक निदेशक करनैल सिंह तत्ला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गुरदासपुर और पठानकोट से संबंधित बैंक की सहकारी सभाओं के प्रधान व सचिव शामिल हुए।
इस मौके पर जनरल मैनेजर पंजाब सरबजीत सिंह मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में सहकारी सभा गुरदासपुर के ऑडिट अफसर डीपी शारधा भी पहुंचे। सीनियर मैनेजर हरजिन्दर सिंह ने बैंक की सलाना रिपोर्ट पढ़ी। साथ ही बैंक की उपलब्धियों की चर्चा की।
मनमोहन सिंह ने बैंक की प्राप्तियों के बारे में बताया। सरबजीत सिंह बैंक की उपब्धियों की सराहना करते हुए सभी से इस बैंक के लाभ में इजाफे के लिए प्रयास जारी रखने की अपील की। बैंक के एमडी करनैल सिंह तत्ला ने भी बैंक के काम व कारोबार पर रोशनी डाली । इस बीच जिला मैनेजर कविता बेदी बैंक के सदस्यों और सोसायटी की प्रशंसा की।