चंडीगढ़ में बकरियों के बाड़े में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ की शास्त्री नगर स्थित फिश मार्केट के पास बने एक बकरियों के बाड़े में आग लगने से आठ बकरियां जल कर मर गईं। बताया जा रहा है कि आग रात को 1:10 बजे लगी। पीपली वाला टाउन में रहने वाली बाड़े की मालकिन बलविंदर कौर ने बताया कि उनके बड़े के अंदर कुल मिलाकर 10 बकरियां थीं। इनमें से आठ की मौत हो गई है।
मरने वालों में पांच गर्भवती बकरियां और दो मेमना और एक बकरा था। जबकि एक बकरा और एक मेमना बचा है लेकिन वह भी काफी बुरी तरह से झुलसे हैं। इन्हें दवाई लगाकर आराम देने की कोशिश की जा रही है। हालांकि उनकी भी हालत काफी गंभीर है।
वहीं बाड़े की मालकिन बलविंदर कौर का कहना है कि उनके बारे में किसी बबलू नाम के युवक ने जानबूझकर आग लगाई है। इसकी शिकायत भी उन्होंने आईटी पार्क थाना पुलिस को दी है। बलविंदर कौर का कहना है कि वह यहीं घूमता रहता है और सारा दिन दारु पीता है। उन्होंने दारु पीने से मना किया तो उसने खुन्नस में आकर बाड़े में आग लगाई है।