फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : हरियाणा में 2040 नए पॉजिटिव मिले, आठ की मौत, विज बोले- कड़े कदम उठाने पड़े तो उठाएंगे

Tue, 06 Apr 2021 01:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • कोरोना के बढ़ते मामलों पर अनिल विज ने कड़े कदम उठाने के दिए संकेत
  • बोले- हमारे पास नहीं वैक्सीन की कमी, जल्द पूरा करेंगे 60 लाख का लक्ष्य
विज्ञापन
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : Twitter : @anilvijminister
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में तेजी से बढ़ते कोरोना के केसों के बीच स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने और कड़े कदम उठाने के संकेत दिए हैं। अनिल विज ने कहा कि बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच लगातार एहतियात बरती जा रही है। प्रदेश में नई एसओपी जारी की गई है।

विज्ञापन


अगर जरूरत पड़ी तो और कदम उठाए जाएंगे। एक सवाल के जवाब में विज ने कहा कि हमारे पास कोई कमी नहीं है, वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है। कोविशिल्ड खत्म हुई थी और वह भी आ रही है। 60 लाख का जो लक्ष्य रखा है, उसको जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि सोमवार को हरियाणा में 2040 पॉजिटिव मिले और आठ लोगों को जान भी गई है।

काले झंडे दिखाएं मंजूर है लेकिन कार्यक्रम बाधित नहीं कर सकते
रोहतक में लाठीचार्ज के सवाल पर विज ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को आंदोलन करने का अधिकार है लेकिन यह ना हो कि अपने अधिकार के चक्कर में वह दूसरे के अधिकार को छीन लें। वह पुतले जलाएं, काले झंडे दिखाएं वह हमें मंजूर है लेकिन किसी के भी कार्यक्रम को बाधित नहीं कर सकते। 
विज्ञापन


वहीं, गृह मंत्रालय की बैठक में 6 जिलों के एसपी को लताड़ लगाने के सवाल पर विज ने कहा पूरे प्रदेश के कानून व्यवस्था की समीक्षा की है और केवल 6 ही नहीं सभी एसपी को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि वह कानून व्यवस्था को पूरी तरह से पुख्ता रखें। साथ ही लोगों की समस्याओं को भी प्रतिदिन सुनें।

हरियाणा : 2040 नए केस, आठ की मौत
हरियाणा में सोमवार को 2040 नए संक्रमित मिले। यह आंकड़ा पिछले चार माह में सबसे अधिक रहा। आठ मरीजों की जान भी गई और 1501 लोग ठीक होकर घर लौटे। सक्रिय मरीजों की संख्या 13101 पहुंच गई है। संक्रमण अब तक 3199 की जान ले चुका है। 206 गंभीर मरीजों में से अभी 175 ऑक्सीजन और 31 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। संक्रमण दर 4.71 और रिकवरी दर 94.57 प्रतिशत है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें