फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के आठ और उम्मीदवार घोषित, तेजिंदर बिट्टू का टिकट कटा

Fri, 13 Jan 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस ने शुक्रवार देर शाम अपने आठ और उम्मीदवार घोषित कर दिए। साथ ही पार्टी ने पहले घोषित दो उम्मीदवारों को बदल दिया है। कांग्रेस ने वीरवार को जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन तेजिंदर बिट्टू को जालंधर नॉर्थ से टिकट दिया था। 
विज्ञापन


लेकिन हेनरी की बगावत के बाद पार्टी ने जालंधर सेंट्रल के पूर्व विधायक राजकुमार गुप्ता को नॉर्थ से उतारा है। इसी तरह भदौड़ से निर्मल सिंह निम्मा की जगह जोगिंदर सिंह पंजगराईं को उम्मीदवार बनाया गया है। 

पार्टी ने पंजाबी गायिका सतविंदर बिट्टी को साहनेवाल से उम्मीदवार बनाया है। यहां से रजिंदर कौर भट्ठल अपने दामाद विक्रम बाजवा के लिए टिकट मांग रही थीं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

औजला होंगे अमृतसर उप चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार

Congress
जालंधर वेस्ट का सस्पेंस खत्म करते हुए यहां के पार्षद सुशील रिंकू को टिकट दिया गया है। कांग्रेस यहां से तरलोचन सूंध या सरवन सिंह फिल्लौर को भी लड़ाने पर विचार कर रही थी। 

शाहकोट से भी हरविंदर लाडी ने राजनबीर सिंह और डॉ. नवजोत दहिया से बाजी मार ली। पार्टी अब तक 108 कैंडिडेट घोषित कर चुकी है। 

औजला होंगे अमृतसर उप चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अमृतसर लोक सभा उप चुनाव में गुरजीत औजला का टिकट फाइनल किया है। औजला अमृतसर जिला कांग्रेस कमेटी देहाती के प्रधान हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कैप्टन के पक्ष में काफी कैंपेनिंग की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें