फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयास होगा सफल... अब 12-14 साल के बच्चों को टीका लगाने के लिए टीम घर पर देगी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग हरसंभव प्रयास करने में जुटा हुआ है, लेकिन तमाम प्रयास के बावजूद 12-14 साल के बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य एक समय के बाद लगभग थम सा गया है। स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम किए जाने के बावजूद अभिभावकों और बच्चों पर कोई असर नहीं पड़ रहा। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है। इस उम्र के लिए तय किए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए अब हर घर दस्तक देने की योजना बनाई जा रही है, ताकि शहर के प्रत्येक घर के चिह्नित बच्चों का टीकाकरण किया जा सके।
विज्ञापन

हर घर दस्तक अभियान के तहत शहर के प्रत्येक घर के सभी सदस्यों को जागरूक किया जाएगा जिससे बच्चों के साथ ही उस घर के सभी सदस्यों का टीकाकरण का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा किया जा सके। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग व आंगनबाड़ी के कर्मचारियों से भी सहयोग लिया जायेगा क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इनका आबादी के बीच बेहतर संपर्क होता है।
बॉक्स
धर्म गुरु और नेताजी भी करेंगे सहयोग
इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए धर्म गुरुओं के साथ नेताओं से भी सहयोग लेने की योजना बनाई है। धर्म गुरुओं के स्तर पर सफलता मिलने भी लगी है। उनके संपर्क से जगह-जगह शिविर लगाकर टीकाकरण करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विभाग को यह उम्मीद है कि समुदाय स्तर पर जागरूकता अभियान कर लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

बच्चों के टीकाकरण की रफ्तार
वर्ष लक्ष्य अब तक टीकाकरण प्रतिशत
12-14 साल 45000 31880 70.84
15-18 साल 72000 72786 101.09
कोट-
12-14 साल के बच्चों के टीकाकरण अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग अपने स्तर पर अभिभावकों और बच्चों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। उम्मीद है जल्द ही इनका लक्ष्य भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. सुमन सिंह, निदेशक स्वास्थ्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें