फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले से वंचित हजारों बच्चों के लिए खुशखबरी

Sun, 02 Feb 2014 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा स्कूल एजूकेशन रूल्स की धारा 134ए के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए इस साल शिक्षा विभाग ने आवेदन अपने पास मंगवाए हैं।
विज्ञापन


30 जनवरी से शुरू की गई इस प्रक्रिया में आवेदक 15 फरवरी तक आनलाइन दाखिला फार्म शिक्षा विभाग को स्कूल शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर आनलाइन भेज सकते हैं। अगर किसी के पास इंटरनेट नहीं है तो वे डाइट सेंटरों, 121 सुविधा केंद्रों में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक डी. सुरेश ने दाखिला प्रक्रिया जारी कर दी है। जिन स्कूलों को हुडा से सस्ती दर पर जमीन मिली है, वे 10 फीसदी अतिरिक्त दाखिला गरीब बच्चों को देंगे।
विज्ञापन


यानी उन्हें 20 फीसदी दाखिला देना होगा। नियमावली के तहत जिन बच्चों को दाखिला मिलेगा, उनसे कोई फीस नहीं वसूली जाएगी।

सभी स्कूलों को अपनी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर गरीब बच्चों के दाखिले के लिए सीटें 31 जनवरी तक अपलोड करनी थीं, मगर काफी स्कूलों ने अपलोड नहीं की है।

मगर निदेशालय ने आनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू कर दी है। यह दाखिला आर्थिक रूप से कमजोर और गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवारों के बच्चों को मिलेगा।

जिस बच्चे को दाखिला दिलवाना है, उस बच्चे के अभिभावक को जिले के किन्हीं 25 प्राइवेट स्कूलों के नाम बताने होंगे। पहली से बारहवीं कक्षा तक ये दाखिले होंगे। आवेदन वैसे तो 15 फरवरी तक मांगे गए हैं मगर यह अवधि 28 फरवरी तक बढ़ाई जा सकती है।

मेरी मेहनत रंग लाई : सतबीर हुड्डा
दो जमा पांच जन आंदोलन के अध्यक्ष सतबीर हुड्डा ने शनिवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मेरी मेहनत रंग लाई। मैंने हाईकोर्ट में केस दायर किया था। अब सरकार ने गरीब बच्चों को दाखिला दिलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब पौने तीन लाख गरीब बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त शिक्षा मिलेगी। इससे गरीबों का भला होगा।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें