फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स के लिए विशेष, अब स्कूलों में पढ़ाएंगे IAS और डॉक्टर्स

Sun, 28 Aug 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Education Department - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
शहर के सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाने के लिए रिटायर्ड अफसर और प्रोफेशनल की सेवाएं ली जाएंगी। शिक्षा विभाग ने एक खास अभियान के तहत रिटायर्ड लोगों के अनुभव का लाभ स्कूली बच्चों को मुहैया कराने के लिए यह प्रोजेक्ट तैयार किया है। अक्तूबर से नए सिस्टम की शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन


 शिक्षा विभाग ने रिटायर्ड ऑफिसर और प्रोफेशनल से आवेदन आमंत्रित किए हैं। डायरेक्टर हायर एजुकेशन रूबिंदरजीत सिंह बराड़ के अनुसार ट्राइसिटी में बहुत से रिटायर्ड आईएएस अधिकारी, डॉक्टर,ज्यूडीशियल ऑफिसर और शिक्षक हैं। कई लोगों ने स्कूलों में पढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग से आग्रह किया था। विभाग ने लोगों के सुझाव पर रिटायर्ड अधिकारियों के साथ ही डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार, डिफेंस ऑफिसर, एडवोकेट और अन्य प्रोफेशनल के अनुभव का लाभ स्कूली बच्चों को देने के लिए यह प्रयास किया है।

बराड़ के अनुसार सरकारी स्कूल में पढ़ाने के इच्छुक लोग 10 सितंबर तक शिक्षा विभाग में अपना बायोडाटा जमा कर सकते हैं। ऐसे लोगों को सेक्टर-9 डिलेक्स बिल्डिंग या फिर ईमेल  dpi-chd@nic.in पर जानकारी देनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाने वालों को नहीं मिलेगा कोई मानदेय 

Demo Pic
डीएसई के अनुसार पढ़ाने के इच्छुक प्रोफेशनल को हर हफ्ते सिर्फ एक लेक्चर या अधिकतम एक घंटा पढ़ाने का मौका दिया जाएगा। शिक्षा विभाग इस काम के लिए कोई मानदेय या वेतन नहीं देगा।

रिटायर्ड अधिकारी या प्रोफेशनल अपनी सुविधा के अनुसार लेक्चर के लिए दिन और समय का चयन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन के बाद अधिकारी स्क्रीनिंग करेंगे। आवेदनकताओं का इंटरव्यू भी लिया जा सकता है। 

विभाग ने शुरू किए नए कोर्स 
शिक्षा विभाग ने मार्केट डिमांड के तहत स्कूल स्तर पर भी प्रोफेशनल तैयार करने के लिए कई प्रोफेशनल कोर्स शुरू किए हैं। लेकिन विभाग के पास इन कोर्स के लिए एक्सपर्ट की कमी है। ऐसे में विभाग रिटायर्ड ऑफिसर और प्रोफेशनल से मदद लेना चाहता है।

सूत्रों के अनुसार 2016 से शिक्षा विभाग ने 11वीं स्तर पर मास कम्यूनिकेशनल स्टडीज (पत्रकारिता) और लीगल स्टडीज जैसे कोर्स शुरू किए हैं। इन कोर्स को लेकर स्टूडेंट ने काफी क्रेज दिखाया है। सरकारी स्कूलों में 20 से अधिक होटल मैनेजमेंट,आईटी सहित प्रोफेशनल कोर्स शुरू किए हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें