फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के कौशल को निखारेगा 'पढ़े भारत-बढ़े भारत' अभियान, विभाग ने जारी की लाखों की राशि

Tue, 24 Jul 2018 09:44 AM IST
महेंद्र सुथार, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से प्रारंभिक शिक्षा के दौरान बच्चों को पढ़ने-लिखने में कोई परेशानी न आए। इसके लिए पढ़े भारत-बढ़े भारत कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में इस कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर के 8695 प्राथमिक विद्यालयों की दूसरी व तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में कहानी पढ़ना, कहानी सुनाना व कहानी लिखने की प्रतियोगिताएं स्कूल, ब्लॉक और जिलास्तर पर आयोजित की जाएंगी।  
विज्ञापन


विभाग ने बरखा सीरीज की कहानियों वाली किताबें भी प्रदेश के सभी प्राथमिक स्कूलों में भिजवा दी हैं। इतना ही नहीं प्रतियोगिता के लिए विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों के लिए करीब 6 लाख 52 हजार 920 का बजट भी जारी किया है।
  
किस कक्षा के बच्चे किस में देंगे प्रस्तुति 
सर्वप्रथम पढ़े भारत-बढ़े भारत कार्यक्रम के तहत स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय से कक्षा द्वितीय के विद्यार्थी दो वर्ग में भाग लेंगे। उनमें एक कहानी सुनाना व दूसरा कहानी पढ़ना शामिल हैं। जबकि कक्षा तीसरी के विद्यार्थी तीन वर्ग में भाग लेंगे। इनमें कहानी सुनाना, कहानी पढ़ना व कहानी लिखना शामिल हैं।  
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
8695 स्कूलों के 43,475 विद्यार्थी ब्लॉक स्तर पर दिखाएंगे हुनर
समग्र शिक्षा अभियान द्वारा करवाई जा रही प्रतियोगिता में सबसे पहले इसका आयोजन स्कूल स्तर पर होगा। ब्लॉक स्तर के लिए स्कूल से कक्षा द्वितीय में कहानी सुनाना व कहानी पढना में एक-एक विद्यार्थी का चयन किया जाएगा। जबकि तीसरी कक्षा से कहानी सुनाना, कहानी पढना व कहानी लिखना में एक-एक यानि 3 विद्यार्थियों का चयन एक स्कूल से ब्लॉक स्तर के लिए किया जाएगा। एक स्कूल से 5 विद्यार्थी ब्लॉक स्तर पर भाग लेंगे। इस तरह पूरे प्रदेश से 8695 स्कूलों के 43,475 विद्यार्थी ब्लॉक स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।  
 
119 ब्लॉकों के 1785 विद्यार्थी जिला स्तर पर देंगे प्रस्तुति 
प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में स्कूलों से जीतकर आए प्रतिभागी ब्लॉक स्तर पर अपनी प्रस्तुति देंगे। जिलास्तर के लिए ब्लॉक से कक्षा दूसरी में कहानी सुनाना व कहानी पढ़ने के लिए 3-3 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। वहीं कक्षा तीसरी से कहानी सुनाना, कहानी पढ़ना व कहानी लिखना में भी 3-3 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। यानि ब्लॉक से जिला के लिए 15 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। वहीं प्रदेश के 119 ब्लॉकों के 1785 विद्यार्थी जिलास्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। वहीं जिला स्तर पर तीनों प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागी विजेता घोषित किया जाएगा।  
विज्ञापन

स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता के लिए मिलेंगे 500 रुपए

सांकेतिक तस्वीर
पढ़े भारत-बढ़े भारत कार्यक्रम के तहत स्कूल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए 500 रुपए का फंड विभाग द्वारा जारी किया गया है। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर बैनर, शीट व स्टेशनरी के लिए 5 हजार रूपये का बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं रिफ्रेशमेंट के लिए प्रति छात्र 40 रुपये, अवार्ड सेरेमनी के लिए 15 हजार, पोस्टकार्ड शीट रिपोर्ट व अटेंडेंस कॉपी के लिए 1000 रुपये दिए हैं। 

15 सितंबर तक होंगी ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता
विभाग द्वारा जारी पत्र के मुताबिक स्कूलों में उक्त प्रतियोगिता जॉयफुल एक्टिविटी के दिन 16 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। वहीं ब्लॉक लेवल पर इसका आयोजन 15 सितंबर तक होगा। इसके अलावा सभी जिलों में एडीसी की निगरानी में 26 अक्तूबर तक जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित होंगी।  

किस जिला को कितना मिला बजट: 
जिला,                  बजट 
अंबाला,              31,120 
भिवानी,             34,240 
फरीदाबाद,         28,720 
फतेहाबाद,         31,120 
गुरुग्राम,           29,920 
हिसार,             33,640 
झज्जर,           30,520 
जींद,               32,440 
कैथल,             31,120 
करनाल,          31,120 
कुरुक्षेत्र,          30,520 
महेन्द्रगढ़,      30,520 
मेवात,           30,520 
पलवल,          29,920 
पंचकूला,         29,920 
पानीपत,        30,520 
रेवाड़ी,            30,520 
रोहतक,         30,520 
सिरसा,          32,440 
सोनीपत,       32,440 
यमुनानगर,    31,120 
टोटल-     6 लाख 52 हजार 920 

द्वितीय व तृतीय कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढने, लिखने और बोलने में कौशल दिखाने हेतू पढ़े भारत-बढ़े भारत कार्यक्रम के तहत कहानी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर स्कूलों में जॉयफुल एक्टिविटी के तहत स्कूल स्तर की प्रतियोगिता शुरु हो चुकी है। जोकि 30 जुलाई तक चलेगी। प्रदेशभर के स्कूलों के लिए 6 लाख 52 हजार 920 रुपए का बजट जारी किया गया है। -नरेन्द्र सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान सिरसा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें