फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में 26 शिक्षकों के पद भरने को इंटरव्यू की तैयारी, 1000 आवेदनों की छंटनी जारी

Sat, 04 Jan 2020 03:36 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
punjab university
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में 26 शिक्षकों के पद भरने के लिए तैयारी लगभग पूरी हो गई है। इन पदों के लिए एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। शुक्रवार को हुई कमेटी की बैठक में आवेदनों की जांच पर चर्चा हुई। कुछ आवेदनों की जांच शनिवार को हो सकती है।
विज्ञापन


पीयू में काफी समय बाद शिक्षकों की नियुक्तियां निकली हैं। इनके लिए आवेदन मांगे गए थे। पीयू को एक हजार से अधिक आवेदन मिले थे, लेकिन इसी बीच इन नियुक्तियों पर रोक लग गई थी। कुछ दिन पहले रोक हटी तो आवेदनों की छंटाई शुरू हो गई। शुक्रवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई और साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने वाले अभ्यर्थियों पर चर्चा हुई।

सूत्रों का कहना है कि एससी/एसटी के सभी अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सामान्य वर्ग के भी अधिकांश अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे। आवेदन बहुत कम ही रिजेक्ट की श्रेणी में आए हैं। शनिवार को कमेटी बैठक करके फाइनल निर्णय लेगी और बचे आवेदनों की स्क्रीनिंग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें